1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. क्या सीरिया हवाई हमले में मर चुका है ISIS का सरगना अबू बकर अल-बगदादी ?

क्या सीरिया हवाई हमले में मर चुका है ISIS का सरगना अबू बकर अल-बगदादी ?

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 13, 2018 06:42 am IST,  Updated : Feb 13, 2018 07:23 am IST

आईएसआईएस का सरगना अबू बकर अल-बगदादी पिछले साल मई में हवाई हमले में घायल हो गया था और उसे पांच महीनों तक इस आतंकी समूह की कमान छोड़नी पड़ी थी।

BAGHDADI- India TV Hindi
BAGHDADI

वाशिंगटन: आईएसआईएस का सरगना अबू बकर अल-बगदादी पिछले साल मई में हवाई हमले में घायल हो गया था और उसे पांच महीनों तक इस आतंकी समूह की कमान छोड़नी पड़ी थी। (माउंट एवरेस्ट को लेकर आमने-सामने आए चीन और नेपाल, जानें क्या है पूरा मामला )

अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए सीएनएन ने खबर दी है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इस बात का पूरा यकीन है कि पिछले साल मई में जब सीरिया में रक्का के निकट मिसाइल हमला किया गया तब बगदादी वहीं था।

उत्तर सीरिया में कैद रहे लोगों और शरणार्थियों से मिली जानकारी के आधार पर खुफिया एजेंसियों के लोग इस नतीजे पर पहुंचे हैं। खबर के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि बगदादी की हालत गंभीर थी या नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि वह समूह के सरगना का कामकाज लंबे समय तक जारी नहीं रख सका।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश