1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नये तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है पाक: अमेरिका

नये तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है पाक: अमेरिका

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 14, 2018 09:22 am IST,  Updated : Feb 14, 2018 09:22 am IST

कोट्स ने खुफिया मामलों से जुड़ी सीनेट की प्रवर समिति द्वारा विश्वव्यापी खतरों के विषय पर आयोजित की गयी सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा कि पाकिस्तान छोटी दूरी के रणनीतिक हथियारों सहित नये तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है।

Pakistan- India TV Hindi
Pakistan

वाशिंगटन: अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने आगाह किया कि पाकिस्तान छोटी दूरी के हथियारों सहित नये तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है। नेशनल इंटेलीजेंस के निदेशक डैन कोट्स ने शनिवार को जम्मू में सुंजवां सैन्य शिविर पर हुए पाकिस्तानी आतंकियों के एक समूह के हमले के कुछ दिन बाद यह टिप्पणी की।

कोट्स ने खुफिया मामलों से जुड़ी सीनेट की प्रवर समिति द्वारा विश्वव्यापी खतरों के विषय पर आयोजित की गयी सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा कि पाकिस्तान छोटी दूरी के रणनीतिक हथियारों सहित नये तरह के परमाणु हथियारों का विकास कर रहा है।

उन्होंने अगाह किया कि पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों का निर्माण एवं छोटी दूरी के रणनीतिक हथियारों सहित नये तरह के परमाणु हथियारों, समुद्र आधारित क्रूज मिसाइलों, हवा में छोड़े जाने वाले क्रूज मिसाइल और लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल का विकास करना जारी रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश