1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गाजा में संघर्ष विराम पर आई बड़ी खबर, इजराइल रोज इतने घंटे हमले रोकने पर सहमत, जानें वजह

गाजा में संघर्ष विराम पर आई बड़ी खबर, इजराइल रोज इतने घंटे हमले रोकने पर सहमत, जानें वजह

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 09, 2023 10:55 pm IST,  Updated : Nov 10, 2023 06:25 am IST

इजराइल हमास संघर्ष के बीच बड़ी खबर आई है। इजराइल रोज 4 घंटे तक हमले रोकने पर सहमत हो गया है। बाइडन के प्रशासन ने कहा कि अमेरिका ने गाजा में आम नागरिकों की एक बार फिर सुरक्षित निकासी के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।

इजराइल रोज इतने घंटे हमले रोकने पर सहमत- India TV Hindi
इजराइल रोज इतने घंटे हमले रोकने पर सहमत Image Source : PTI

Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। इजराइल रोज ताबड़तोड़ हवाई हमले कर रहा है। गाजा पर हवाई हमलों के साथ जमीनी हमले भी बराबरी से किए जा रहे हैं। इसी बीच गाजा पट्टी से बड़ी खबर आई है। जानकारी के अनुसार अब इजराइल आम नागरिकों की निकासी के लिए रोज 4 घंटे तक हमले रोकने पर सहमत हो गया है। इस बा​त की पुष्टि अमेरिका ने की है।

उत्तरी गाजा में 4 घंटे तक रोकेगा हमले

व्हाइट हाउस ने कहा कि इजराइल गुरुवार से उत्तरी गाजा में हमास पर अपने हमले प्रतिदिन चार घंटे के लिए रोकने को तैयार है ताकि आम नागरिकों की निकासी सुनिश्चित हो सके। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने कहा कि अमेरिका ने गाजा में आम नागरिकों की एक बार फिर सुरक्षित निकासी के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार की अपील के दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से रोजाना संघर्षविराम के लिए कहा था।

आम लोगों को निकालने के लिए इजराइल खोल रहा दूसरा गलियारा

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि इजराइल ने प्रतिदिन चार घंटे तक हमले रोकने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि इजराइल आम लोगों के उन क्षेत्रों से निकलने के लिए एक दूसरा गलियारा भी खोल रहा है, जो हमास के खिलाफ उसके सैन्य अभियान का वर्तमान केंद्र बिंदु है। बाइडन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई पर बातचीत के दौरान इजराइल से ‘तीन दिनों से अधिक समय तक हमले रोकने’ के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने कहा कि सामान्य संघर्षविराम की ‘कोई संभावना नहीं’ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश