1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Mexico Firing: मैक्सिको में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, सिटी मेयर समेत 18 की मौत

Mexico Firing: मैक्सिको में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, सिटी मेयर समेत 18 की मौत

 Published : Oct 06, 2022 10:19 am IST,  Updated : Oct 06, 2022 10:19 am IST

Mexico Firing: राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने पुष्टि की कि 18 लोगों की मौत हुई है। मारे गए लोगों में मेयर कॉनराडो मेंडोज़ा, उनके पिता और पूर्व मेयर जुआन मेंडोजा और शहर के अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

Mexican mayor among 18 dead in mass shooting- India TV Hindi
Mexican mayor among 18 dead in mass shooting Image Source : SOCIAL MEDIA

Highlights

  • बदमाशों ने सिटी हॉल और पास के एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं
  • सिटी हॉल की दीवारों पर गोलियों के सैकड़ों निशान नजर आ रहे हैं।
  • मेयर, पूर्व मेयर समेत कई पुलिसकर्मियों की मौत

Mexico Mass Shooting: मैक्सिको में बंदूकधारी बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 18 लोगों की जान ले ली है। इस वारदात में मैक्सिको सिटी के मेयर की भी मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि अपराधिक गतिविधियों से जुड़े बदमाशों ने दक्षिण पश्चिम मेक्सिको के सैन मिगुएल तोतोलापन में सिटी हॉल और पास के एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिनमें सिटी हॉल की दीवारों पर गोलियों के सैकड़ों निशान नजर आ रहे हैं। हॉल की खिड़कियों के कांच भी टूटे नजर आ रहे हैं।

मेयर, पूर्व मेयर समेत कई पुलिसकर्मियों की मौत

सोशल मीडिया पर साझा किए गए फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कम से कम दस लोगों के शव एक दूसरे के करीब पड़े हुए हैं। पीड़ितों की सही संख्या के बारे में परस्पर विरोधी रिपोर्टें थीं, लेकिन राज्य के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने पुष्टि की कि 18 लोगों की मौत हुई है। मारे गए लोगों में मेयर कॉनराडो मेंडोज़ा, उनके पिता और पूर्व मेयर जुआन मेंडोजा और शहर के अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

वारदात के बाद बंदूकधारी भागने में रहे सफल

हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई भी कि लेकिन बंदूकधारी भागने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस अब चप्पे- चप्पे पर नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है, हालांकि अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस इसे सुनियोजित साजिश मान रही है।

क्रिमिनल ग्रुप लॉस टकीलेरोस ने ली जिम्मेदारी

क्रिमिनल ग्रुप लॉस टकीलेरोस ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बुधवार के हमले की जिम्मेदारी ली, हालांकि स्थानीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई थी। पीआरडी राजनीतिक दल, जिससे कॉनराडो मेंडोजा थे, ने हमले के तुरंत बाद एक बयान में मेयर की मौत की पुष्टि की। बयान में कहा गया है कि पार्टी हमले की निंदा करती है, न्याय की मांग करती है और हिंसा और दण्ड से मुक्ति की मांग करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश