Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में एक साथ 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 पर घोषित था 84 लाख का इनाम; 7 महिलाएं भी शामिल

छत्तीसगढ़ में एक साथ 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 पर घोषित था 84 लाख का इनाम; 7 महिलाएं भी शामिल

Edited By: Amar Deep @amardeepmau Published : Dec 16, 2025 07:12 pm IST, Updated : Dec 16, 2025 07:12 pm IST

बीजापुर में मंगलवार को 34 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है। इनमें शामिल 26 नक्सलियों पर 84 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

34 नक्सलियों ने किया सरेंडर।- India TV Hindi
Image Source : PTI 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मंगलवार को 34 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले 34 नक्सलियों में से 26 पर सामूहिक रूप से 84 लाख रुपये का इनाम था। वहीं सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार की ओर से दी जानी वाली तमाम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। 

सात महिलाओं ने भी किया सरेंडर

बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) जितेंद्र यादव ने बताया कि 7 महिलाओं सहित 34 नक्सलियों ने यहां वरिष्ठ पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारियों के समक्ष सरेंडर किया। उन्होंने बताया कि यह नक्सली माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, तेलंगाना राज्य कमेटी और आंध्र ओडिशा सीमा डिवीजन में सक्रिय थे। अधिकारी ने बताया कि सरेंडर करने वाले प्रमुख नक्सलियों में पांड्रू पुनेम (45), रुकनी हेमला (25), देवा उइका (22), रामलाल पोयम (27) और मोटू पुनेम (21) शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक पर आठ लाख रुपये का इनाम है। 

सरकार की ओर से दी जाएंगी सुविधाएं

एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत, सरेंडर करने वाले कैडरों को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली अन्य सुविधाओं जैसे कौशल विकास प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं के साथ-साथ 50 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति माओवादियों को हिंसा छोड़ने के लिए आकर्षित कर रही है। एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि सरेंडर करने वालों नक्सलियों के परिवार भी चाहते हैं कि वे सामान्य जीवन जिएं और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें।

दो साल में 2200 से अधिक नक्सलियों ने किया सरेंडर

एसपी ने बताया कि सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर, पिछले दो सालों में दंतेवाड़ा जिले में 824 माओवादियों ने हिंसा छोड़ दी है और मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़ में शीर्ष माओवादियों सहित 2200 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है। केंद्र सरकार ने मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें-

ब्रेजा की टक्कर से टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, झुंझुनूं में हुए एक्सीडेंट का CCTV फुटेज आया सामने

2014 से अब तक कितने घुसपैठिए गिरफ्तार हुए? क्या चीन की तरफ से भी हुई घुसपैठ? जानें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement