1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. भाई को नहीं पसंद थी बहन के शराब पीने की आदत, हत्या करके घर में ही दफना दिया शव

भाई को नहीं पसंद थी बहन के शराब पीने की आदत, हत्या करके घर में ही दफना दिया शव

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2024 07:07 pm IST,  Updated : Apr 04, 2024 07:07 am IST

एक भाई ने अपनी बहन की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसे बहन के शराब पीने की आदत पसंद नहीं थी। बदनामी के डर से उसने बहन की हत्या करके शव को घर में ही दफना दिया।

Pankaj Srivastav, CO City- India TV Hindi
Pankaj Srivastav, CO City Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बरेली से भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। दरअसल एक भाई ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी और इसके बाद उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। इतना ही नहीं बहन के शव को गड्ढे में दफनाने के बाद आरोपी भाई ने ऊपर से फर्श करवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम रानी था। रानी शादीशुदा थी और उत्तराखंड के रुद्रपुर में पति के साथ रहती थी। मृतका 15 मार्च को अपने बड़े भाई लाखन के घर आई। मगर अगले दिन से उसकी बहन नजर नहीं आई। इसके बाद लाखन ने सुभाष नगर थाना में बहन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस रानी की तलाश करने लगी और आज यानी 3 मार्च को रानी का शव उसके छोटे भाई रामू के घर से बरामद हुआ।

पुलिस ने क्या कुछ बताया?

CO City पंकज श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, लाखन नाम के शख्स ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 मार्च को उसकी बहन आई और तब से वह गायब है। मामले में काफी पूछताछ की गई। इसके बाद आज एक क्लू मिला कि इसमें उसके छोटे भाई की भूमिका है। छोटे भाई से पूछताछ में उसने 15 मार्च की रात में अपनी बहन की हत्या कर दी थी और शव को घर में ही छिपा दिया था।

आरोपी ने क्यों की बहन की हत्या?

पुलिस ने आरोपी से हत्या का कारण पूछा। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, 'उसकी बहन को शराब पीने की आदत थी। उसे(रामू) लगता था कि वह शराब पीकर घूमती है, इससे उसकी बेईज्जती होती है। इसी कारण उसने अपनी बहन की हत्या कर दी।'

(रिपोर्ट-अनूप मिश्रा)

ये भी पढ़ें-

ट्रेन में मुलाकात से शुरू हुआ प्यार, फिर मिला धोखा और आत्महत्या पर खत्म हुआ सफर

यात्री ने चलती ट्रेन से टीटीई को दिया धक्का, सामने से आ रही दूसरी रेल ने कुचला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।