Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: कोरोना के चलते होम आइसोलेट हुए लोगों की संख्या 6 गुना से ज्यादा बढ़ी

दिल्ली: कोरोना के चलते होम आइसोलेट हुए लोगों की संख्या 6 गुना से ज्यादा बढ़ी

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 25, 2022 06:17 pm IST, Updated : Apr 25, 2022 06:17 pm IST

पिछले कुछ दिन में दिल्ली में संक्रमण के मामलों में तेजी देखी गई और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11 अप्रैल को 601 थी जो बढ़कर 3,975 हो गई है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार अस्पताल में भर्ती होने की दर अब तक कम रही है।

Doctors- India TV Hindi
Image Source : PTI Doctors

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में घरों में पृथकवास वाले कोविड रोगियों की संख्या में छह गुना से अधिक वृद्धि हुई है और आधिकारिक आंकड़े के अनुसार 11 अप्रैल को जहां ऐसे रोगियों की संख्या 447 थी, 24 अप्रैल को बढ़कर 2,812 हो गई। इस अवधि में अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों की संख्या भी 17 से बढ़कर 80 हो गई है। हालांकि दिल्ली सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि मामले बढ़ने के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने की दर कम बनी हुई है।

पिछले कुछ दिन में दिल्ली में संक्रमण के मामलों में तेजी देखी गई और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11 अप्रैल को 601 थी जो बढ़कर 3,975 हो गई है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार अस्पताल में भर्ती होने की दर अब तक कम रही है और कुल उपचाराधीन मरीजों की तीन प्रतिशत से भी कम है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि मामले बढ़ने के बावजूद अस्पतालों में रोगियों के भर्ती होने की दर कम रही है।

(इनपुट- भाषा)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement