1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर पुलिसकर्मी को पीटा गया

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर पुलिसकर्मी को पीटा गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2021 06:13 am IST,  Updated : Feb 13, 2021 06:13 am IST

दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर शुक्रवार को कथित तौर पर कुछ लोगों ने एक पुलिसकर्मी को पीट दिया जो वहां लापता किसानों के पोस्टर लगाने गया था।

दिल्ली के टिकरी...- India TV Hindi
दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर पुलिसकर्मी को पीटा गया Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर शुक्रवार को कथित तौर पर कुछ लोगों ने एक पुलिसकर्मी को पीट दिया जो वहां लापता किसानों के पोस्टर लगाने गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जितेंद्र राणा नामक पुलिसकर्मी नांगलोई थाने में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि राणा को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी किसान लापता हो गए थे जिनके पोस्टर लगाने के लिए राणा टिकरी बॉर्डर गए थे। अधिकारी ने कहा कि पुलिसकर्मी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।