1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: रामलीला के दौरान राम का रोल निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत, दिल्ली के शाहदरा की घटना

VIDEO: रामलीला के दौरान राम का रोल निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत, दिल्ली के शाहदरा की घटना

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Niraj Kumar
 Published : Oct 06, 2024 10:39 am IST,  Updated : Oct 06, 2024 11:17 am IST

दिल्ली के शाहदरा इलाके में रामलीला के मंचन के दौरान भगवान राम का रोल निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

रामलीला के दौरान राम...- India TV Hindi
रामलीला के दौरान राम का रोल निभा रहे कलाकार की हॉर्ट अटैक से मौत Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वकर्मा नगर में रामलीला के दौरान भगवान राम का रोल निभा रहे एक कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिस वक्त कलाकार को हार्ट अटैक आया उस वक्त वह मंच पर भगवान राम की भूमिका निभा रहा था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

राम का रोल निभा रहे कलाकार का नाम सुशील कौशिक है। वीडियो में आप देख सकते हैं की 45 साल के सुशील कौशिक मंच पर राम का रोल निभा रहे हैं और बाकायदा डायलॉग बोल रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अन्य कलाकार भी मंच पर मौजूद हैं। इसी दौरान अचानक सुशील अपने दिल पर हाथ रखकर मंच के पीछे की तरफ जाते हुए दिखाई देते हैं।

पुलिस के मुताबिक सुशील को मंच पर हार्ट अटैक आया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।