1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. AIIMS फॉरेंसिंक टीम ने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल, पूछा- कुर्ते से कैसे बना गला घोंटने वाला निशान?

AIIMS फॉरेंसिंक टीम ने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठाए सवाल, पूछा- कुर्ते से कैसे बना गला घोंटने वाला निशान?

 Published : Sep 06, 2020 07:37 pm IST,  Updated : Sep 06, 2020 07:51 pm IST

फॉरेंसिंक टीम ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स से चार अहम सवाल किए हैं, जो शरीर पर निशान से संबंधित हैं।

AIIMS forensic team raised questions on Sushant postmortem report- India TV Hindi
AIIMS फॉरेंसिंक टीम ने सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाया है Image Source : INSTAGRAM/INDIA TV

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर AIIMS की फॉरेंसिंक टीम ने कूपर हॉस्पिटल से सवाल किए हैं। डॉक्टर्स से पूछा गया है कि उन्होंने सुशांत की गला घोंटकर मर्डर की आशंका से क्यों इनकार किया। 

फॉरेंसिंक टीम ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स से पूछा है कि गला घोंटने के निशान के बारे में उनका क्या कहना है। ये भी पूछा कि आपने गला घोंटकर मर्डर की आशंका से क्यों इनकार किया। 

सुशांत सिंह राजपूत मामला : रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी, NCB के सामने पेश हुईं

AIIMS की फॉरेंसिक टीम ने डॉक्टर्स से चार सवाल पूछे हैं:

1. गला घोंटने के निशान के बारे में आपकी राय क्या है?

2. आपने गला घोंटकर मर्डर की आशंका से क्यों इनकार किया? इसे भी समझाएं।

3. कुर्ते से गला घोंटने वाला निशान कैसे बन सकता है?

4. गला घोंटे जाने से हुई मौत की बात जो पब्लिक के बीच फैली है, उसे कैसे हल किया जा सकता है?

सूत्रों के मुताबिक, एम्स की फॉरेंसिंक टीम को कुछ अहम सबूत मिले हैं। कूपर हॉस्पिटल में कल फॉरेंसिंक टीम ने पूछताछ की थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स से सुशांत की बॉडी और गले पर चोट के निशान पर सवाल किए थे।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन