1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर के नाम से किसी और ने भर दिया इनकम टैक्स रिटर्न

करीना कपूर के नाम से किसी और ने भर दिया इनकम टैक्स रिटर्न

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 01, 2016 09:31 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 09:31 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि किसी ने उनकी जानकारी के बिना उनके नाम से वित्त वर्ष 2015-16 का इनकम टैक्स रिटर्न ऑनलाइन दाखिल कर दिया है।

Kareena Kapoor Khan | PTI File Photo- India TV Hindi
Kareena Kapoor Khan | PTI File Photo

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि किसी ने उनकी जानकारी के बिना उनके नाम से वित्त वर्ष 2015-16 का इनकम टैक्स रिटर्न ऑनलाइन दाखिल कर दिया है। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत पहचान की चोरी का मामला दर्ज किया है और आगे इस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े:-

डीसीपी (साइबर क्राइम) सचिन पाटिल ने कहा, ‘करीना के चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप टक्कर ने शुक्रवार को इस संबंध में साइबर अपराध प्रकोष्ठ के पास शिकायत दर्ज कराई।’ पाटिल ने बताया कि शिकायत के मुताबिक ऐसा लगता है कि अज्ञात व्यक्ति ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने के लिए करीना का पैन और इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए पासवर्ड हासिल कर लिया।

​सिनेमा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने करीना कपूर के नाम पर एक फर्जी इनकम टैक्स रिटर्न अपलोड किया। करीना को इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट पर अपना अकाउंट देखते समय इस चीज का पता चला और उन्होंने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट को शिकायत दर्ज कराने को कहा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन