1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एडल्ट फिल्मों की जानी मानी अदाकारा शकीला का किरदार निभाने जा रही हैं ऋचा चड्ढा

एडल्ट फिल्मों की जानी मानी अदाकारा शकीला का किरदार निभाने जा रही हैं ऋचा चड्ढा

 Published : Mar 07, 2018 08:34 pm IST,  Updated : Mar 07, 2018 08:34 pm IST

ऋचा चड्ढा को इंडस्ट्री में उनके बोल्ड किरदारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई चुनौतिपूर्ण भूमिकाओं को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन अब ऋचा 1990 के दशक की मशहूर अदाकारा शकीला की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Richa- India TV Hindi
Richa

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को इंडस्ट्री में उनके बोल्ड किरदारों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कई चुनौतिपूर्ण भूमिकाओं को बखूबी पर्दे पर उतारा है। लेकिन अब ऋचा 1990 के दशक की मशहूर अदाकारा शकीला की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। शकीला केरल से थीं और उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओं में कई वयस्क फिल्मों में काम किया। बायोपिक में शकीला के 16 वर्ष की आयु में फिल्म-उद्योग में कदम रखने के समय से उनके पूरे जीवन की कहानी दिखाई जाएगी।

ऋचा के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "यह फिल्म 1990 के दशक से मलयालम सिनेमा के सबसे प्रसिद्ध कलाकार में से एक, शकीला की कहानी है, जिन्होंने फिल्म जगत में काफी प्रसिद्धि हासिल की। उनके प्रशंसक एशिया भर में फैले थे और उन्होंने एक महिला कलाकार के रूप में धूम मचाई, जो उस दौर में आम बात नहीं थी।"

उन्होंने कहा, "फिल्म की पटकथा रोमांचक है और इसकी कहानी दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म की तैयारी जल्द शुरू हो जाएगी और इसकी शूटिंग अप्रैल या मई के अंत से शुरू होगी।" इंद्रजीत लंकेश के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन