1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सतीश शाह कोरोना वायरस से हुए थे संक्रमित, शेयर किया अनुभव

सतीश शाह कोरोना वायरस से हुए थे संक्रमित, शेयर किया अनुभव

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 09, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Aug 09, 2020 05:58 pm IST

एक्टर सतीश शाह बीते महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्होंने इस बारे में अब जानकारी दी है।

satish shah- India TV Hindi
सतीश शाह Image Source : INSTAGRAM/INDIANFILMHISTORY_OFFICIAL

अभिनेता सतीश शाह ने रविवार को यह खुलासा किया कि पिछले महीने कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और उन्होंने अपनी देखभाल करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया। “साराभाई वर्सेज साराभाई” और “ये जो है जिंदगी” से मशहूर 69 वर्षीय अभिनेता को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 20 जुलाई को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

 सतीश शाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मैं अब बिल्कुल ठीक हूं। निर्देशों के अनुसार मुझे 11 अगस्त तक खुद को क्वारंटीन करना है। मुझे बुखार हुआ था और मैंने उसके लिए दवाएं ली थीं। लेकिन फिर मुझे जांच कराने के लिए कहा गया और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। उसके तुरंत बाद मैं अस्पताल में भर्ती हो गया।” 

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी को यही करने के लिए कहूंगा क्योंकि वे आपका 24 घंटे ध्यान रखते हैं और खतरा टल जाता है। आपको डरने की जरुरत नहीं है।” इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मेरी देखभाल कर मुझे ठीक करने के लिए लीलावती अस्पताल के फरिश्तों को धन्यवाद देना काफी नहीं है। भगवान आप पर कृपा बनाए रखें।”

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन