1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या शहबाज शरीफ ने सबके सामने चाटे डोनाल्ड ट्रंप के जूते? जानें वायरल VIDEO का सच

Fact Check: क्या शहबाज शरीफ ने सबके सामने चाटे डोनाल्ड ट्रंप के जूते? जानें वायरल VIDEO का सच

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 27, 2025 08:46 pm IST,  Updated : Oct 27, 2025 08:46 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जूते चाटे।'

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जूते चाटे।' 

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जूते चाटे।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक यूजर ने अपनी पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को डोनाल्ड ट्रंप के जूते चाटते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "पाकिस्तान पीएम शाहबाज शरीफ़ ट्रंप के जूते चाटते हुए।"

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से इसकी खोज की। खोज के दौरान हमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिस्र के शर्म अल-शेख में हाल में हुए गाजा शांति शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात से जुड़ी कई खबरें मिलीं। हालांकि, वायरल वीडियो से जुड़ी कोई भी विश्वसनीय खबर या रिपोर्ट हमें नहीं मिली।

वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर शहबाज शरीफ और डोनाल्ड ट्रंप की हरकतें असामान्य जैसी लगीं। इससे शक हुआ कि यह वीडियो AI से बनाया गया है। वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि के लिए इसे AI जेनरेटेड वीडियो जांचने वाले टूल हाइव मॉडरेशन पर अपलोड किया गया। जांच में मिले रिजल्ट के अनुसार, यह वीडियो 95% से अधिक AI से निर्मित है।

हाइव मॉडरेशन ने वीडियो को बताया गलत।
Image Source : SCREENSHOTहाइव मॉडरेशन ने वीडियो को बताया गलत।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को शहबाज द्वारा ट्रंप के जूते चाटने से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह आईजी से बनाई गई वीडियो निकली। ऐसे में इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में वायरल हो रहा दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: 'छठ पर्व पर 12000 से अधिक ट्रेनें, ये निकला सफेद झूठ', लालू के इस दावे पर क्या बोला भारतीय रेलवे?

Fact Check: पटना मेट्रो में बकरियों ने की यात्रा? वीडियो हो रहा वायरल, जानिए पूरी सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।