1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: ईरानी मिसाइल आई तो जान बचाकर भागे इजरायली नेता? क्या है वायरल हो रहे इस VIDEO का सच

Fact Check: ईरानी मिसाइल आई तो जान बचाकर भागे इजरायली नेता? क्या है वायरल हो रहे इस VIDEO का सच

 Published : Jun 26, 2025 12:29 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 12:34 pm IST

सोशल मीडिया पर इजरायल के एक नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कथित तौर पर ईरानी हमले से अपनी जान बचा कर भागता नजर आ रहा है। वीडियो में वह शख्स कुछ लोगों से बातचीत करते दिख आ रहा है। तभी अचानक साइरन की आवाज सुनाई देती है और वह शख्स वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ भागने लगता है।

fact check- India TV Hindi
फैक्ट चेक Image Source : INDIA TV

इजराइल-ईरान के बीच जंग के 12वें दिन, मंगलवार को सीजफायर हो गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने सबसे पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। हालांकि ट्रंप की ओर से सीजफायर का ऐलान करने के बाद भी इजरायल ने आरोप लगाया था कि ईरान उस पर मिसाइलों से हमले कर रहा है। इसके बाद इजरायल ने भी ईरान पर हमला करने के लिए अपने फाइटर प्लेन भेजे थे। इस बीच सोशल मीडिया पर इजरायल के एक नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कथित तौर पर ईरानी हमले से अपनी जान बचा कर भागता नजर आ रहा है। वीडियो में वह शख्स कुछ लोगों से बातचीत करते दिख आ रहा है। तभी अचानक साइरन की आवाज सुनाई देती है और अफरा-तफरी मच जाती है और वह शख्स वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ भागने लगता है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “इजरायली मंत्री मीडिया से बात कर रहा था तभी ईरानी मिसाइल आ गिरी तो भाग खड़े हुए।” इसी समान दावे के साथ X पर Zehra Calligraphy नाम की एक यूजर ने भी वायरल वीडियो को शेयर किया है।

पड़ताल में क्या सामने आया?

दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वायरल वीडियो के हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। हमें ये वीडियो 15 अक्टूबर, 2023 को एक X पोस्ट में मिला। इससे साफ है कि ये वीडियो करीब डेढ़ साल पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। यानी इसका हालिया इजरायल और ईरान संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है।

fact check
Image Source : INDIA TVफैक्ट चेक

इसके बाद हमें इस घटना से जुड़ी CBN News की 16 अक्टूबर, 2023 की एक वीडियो रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया है कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के इजरायल पर हमले के बाद कुछ देशों के राजदूत, गाजा की सीमा के पास बसे इजरायल के Sderot शहर गए थे। इस दौरान CBN News के पत्रकार और संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत डैनी डेनन भी वहां मौजूद थे। जब डैनी मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे तभी हमले की घोषणा हुई और सभी को अपनी जान बचा कर वहां से भागना पड़ा। 

Fact Check में क्या निकला?

वायरल दावे को लेकर किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि ये वीडियो साल 2023 का है, जब इजरायली नेता और कुछ अन्य देशों के राजदूत इजरायल के Sderot शहर में हमास के हमले से बचकर भागे थे। करीब डेढ़ साल पुराना वीडियो हालिया ईरान-इजरायल संघर्ष का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: क्या ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिका ने भारतीय हवाई क्षेत्र का किया उपयोग? जानें पूरा सच

Fact Check: G-7 समिट के बीच कनाडा में हुई खालिस्तानियों की गिरफ्तारी? जानें वायरल वीडियो का सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।