28 की उम्र में हुई विधवा, पति की मौत के 4 दिन बाद शूटिंग पर पहुंची थी एक्ट्रेस, कई भाषाओं में कर चुकी फिल्में
28 की उम्र में हुई विधवा, पति की मौत के 4 दिन बाद शूटिंग पर पहुंची थी एक्ट्रेस, कई भाषाओं में कर चुकी फिल्में
'चंद्रमुखी' और 'मनिचित्रथाझु' में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर इस एक्ट्रेस ने व्यक्तिगत दुख से उबरकर साउथ इंडियन सिनेमा में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
जिस किसी ने भी रजनीकांत की फिल्म 'चंद्रमुखी' देखी है। वह इस हसीना का चेहरा तुरंत पहचान जाएगा। उन्होंने इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में नासर की पत्नी का रोल निभाया था और बाद में जय हिंद 2 जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। टेलीविजन दर्शक ने उन्हें हिट सीरियल 'अनबे वा' में उनके रोल के लिए बहुत पसंद किया। फिल्मों और टेलीविजन दोनों में अपने दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रही है।
हम बात कर रहे हैं साउथ की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस विनया प्रसाद की, जो कर्नाटक के उडुपी की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने कलात्मक सफर की शुरुआत एक वॉइस आर्टिस्ट के तौर पर की थी। कॉमर्स में ग्रेजुएट होने के साथ-साथ उन्होंने कर्नाटक संगीत की भी ट्रेनिंग ली है। 1990 के दशक में वह साउथ इंडियन सिनेमा में एक लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर हुईं और कन्नड़, मलयालम दोनों फिल्मों में अपनी पहचान बनाई।
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में विनया प्रसाद एक जाना-माना नाम बन गईं। उनकी कई फिल्में अनंत नाग के साथ हिट साबित हुईं। इस सफलता ने जल्द ही दूसरी भाषाओं की इंडस्ट्री के लिए भी रास्ते खोल दिए। उन्होंने 'पेरुंथचन' से मलयालम में डेब्यू किया और भाषा की पहले से कोई जानकारी न होने के बावजूद, उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इम्प्रेस किया। शुरुआती दिनों में उन्होंने अपने मलयालम डायलॉग कन्नड़ में लिखे और उन्हें याद किया।
विनया प्रसाद को मलयालम क्लासिक 'मणिचित्रथाजू' में श्रीदेवी के किरदार के लिए पूरे दक्षिण भारत में पहचान मिली। बड़े पर्दे के अलावा उन्होंने टेलीविजन पर भी उतनी ही सफल जगह बनाई। मलयालम मेगा-सीरियल 'स्त्री' उनके करियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, जिसमें इंदु के उनके किरदार को खूब तारीफ मिली और दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली।
प्रोफेशनल लाइफ से हटकर विनया प्रसाद की निजी जिंदगी काफी दुख रही है। उन्होंने फिल्म एडिटर प्रसाद से शादी की, लेकिन जब वह सिर्फ 28 साल की थीं तब उन्हें खो दिया। उनके गुजरने के सिर्फ चार दिन बाद काम पर लौटने के उनके फैसले से लोगों को झटका भी लगा और उनकी आलोचना भी हुई। बाद में इस बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस ने बताया कि खाली बैठने से उनका दुख और बढ़ जाता, इसलिए काम करना सिर्फ दुख से उबरने का तरीका नहीं था, बल्कि अपनी छोटी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक जरूरत भी थी।
विनया प्रसाद बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मां के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को सबसे ऊपर रखती है। सालों बाद, जब उनकी बेटी 14 साल की हुई तो उन्होंने अपनी पर्सनल जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू करने का फैसला किया और ज्योति प्रकाश से शादी कर ली। यह फैसला चुनौतियों से भरा था। उनकी बेटी को शुरू में उनके इस फैसले से काफी मुश्किल हुई, लेकिन समय के साथ वह परिवार के साथ घुल मिल गई।
खास बात यह है कि विनया ने अपने पहले पति का नाम प्रसाद अपने नाम के साथ रखा, जिसे उनके दूसरे पति का पूरा सपोर्ट मिला। 100 से ज्यादा फिल्मों के करियर के साथ विनया प्रसाद सिनेमा में एक्टिव हैं और कई फिल्म में काम करते नजर आ रही हैं। उनकी हिट फिल्मों में 'गणेशना मडुवे', 'नीनु नक्कड़े हालु सक्कड़े', 'गौरी गणेशा', 'यारीगु हेल्बेडी' और 'मणिचित्रथाझु' शामिल हैं।