घर से भाग जाएगी सारी छिपकलियां, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
घर से भाग जाएगी सारी छिपकलियां, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे
गर्मियों में छिकलियां घर के हर कोने में अपना डेरा जमा लेती हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं लेकिन इन्हें भगा पाना काफी मुश्किल होता है। अगर आप भी छिपकली भगाने के नुस्खे ढूंढ रहे हैं तो यहां बताए गए घरेलू नुस्खे को अपनाकर छिपकली को भगा सकते हैं।
Published : Oct 03, 2025 03:07 pm IST, Updated : Oct 03, 2025 03:09 pm IST
1/5Image Source : Freepik
छिपकलियों को भगाने में प्याज और लहसुन काफी कारगर माना जाता है। इनकी तेज़ गंध छिपकली को बिल्कुल पसंद नहीं होती। ऐसे में आप दरवाजों और खिड़कियों के पास प्याज के टुकड़े या लहसुन की कलियां रख सकते हैं, या फिर प्याज/लहसुन के रस का स्प्रे भी बनाकर छिकलियों पर छिड़क सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
छिपकलियां अंडे के छिलकों से डरती हैं। ऐसे में इन्हें उन जगहों पर रखें जहां छिपकलियां अक्सर आती हैं।
3/5Image Source : Freepik
पुदीने की तेज़ गंध भी छिपकलियों को दूर रखती है। पुदीने के तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे करें या पुदीने की पत्तियां रखें।
4/5Image Source : Freepik
कॉफी पाउडर में थोड़ा तंबाकू मिलाकर छोटी गोलियां बना लें और उन्हें कोनों या छिपकली के आने-जाने वाली जगहों पर रखें।
5/5Image Source : Freepik
कपड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए इस्तेमाल होने वाली इन गोलियों की गंध भी छिपकलियों को पसंद नहीं आती। इन्हें घर के कोनों में या छिपकली की जगहों पर रखें। इससे घर से सारी छिपकलियां तुरंत भाग जाएगी।