1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर को नकली घी की आपूर्ति करने वाली कंपनी का भंड़ाफोड़, FIR दर्ज

गुजरात: प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर को नकली घी की आपूर्ति करने वाली कंपनी का भंड़ाफोड़, FIR दर्ज

 Published : Oct 04, 2023 11:13 pm IST,  Updated : Oct 04, 2023 11:13 pm IST

कंपनी ने ‘अमूल’ का लेबल लगे नकली घी की आपूर्ति की थी। पुलिस ने कहा कि मोहिनी कैटरर्स द्वारा आपूर्ति किए गए घी के 180 टिन को सील कर दिया गया।

ghee- India TV Hindi
कंपनी ने ‘अमूल’ का लेबल लगे नकली घी की आपूर्ति की थी (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

अहमदाबाद: गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी मंदिर में प्रसाद तैयार करने के लिए नकली घी की आपूर्ति करने के आरोप में एक निजी कैटरिंग कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, कंपनी ने ‘अमूल’ का लेबल लगे नकली घी की आपूर्ति की थी। अधिकारियों ने कहा कि गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (GFDCA) ने अंबाजी मंदिर में आरोपी कंपनी की ओर से आपूर्ति किए गए घी के नमूने एकत्र किए थे, जो प्रयोगशाला परीक्षण के दौरान आवश्यक गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में विफल रहे।

पुलिस ने कहा कि मोहिनी कैटरर्स द्वारा आपूर्ति किए गए घी के 180 टिन को सील कर दिया गया और साबरकांठा जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड (साबर) द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कंपनी के खिलाफ अंबाजी थाने में एक FIR दर्ज की गई। यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 482 (गलत संपत्ति चिह्न) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज किया गया है।

साबर डेयरी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) का एक सदस्य है जो "अमूल" ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करता है। जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि महासंघ से संबद्ध कोई भी डेयरी संघ इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त नहीं है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।