1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. जींद में दर्दनाक हादसा, टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 बच्चे सहित 5 लोगों की मौत, 1 घायल

जींद में दर्दनाक हादसा, टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, 3 बच्चे सहित 5 लोगों की मौत, 1 घायल

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 20, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 07:00 pm IST

जींद में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां निर्जन गांव के पास कैंटर की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे शामिल थे।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

हरियाणा के जींद जिले के निर्जन गांव के पास जींद-पानीपत राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर को कैंटर की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन बच्चे शामिल थे, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। मरने वाले हिसार जिले के खरकड़ा कलां के रहने वाले थे। जिनके शव जींद नागरिक अस्पताल में लाए गए हैं।

हादसे में 8 साल का शीरत घायल

पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय राकेश अपनी 38 वर्षीय पत्नी कविता और चार बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर पानीपत से जींद की ओर आ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में राकेश, कविता और उनके बच्चे किरण (12), अमित (10) और अरमान (पांच) की मौत हो गई, जबकि घटना में शीरत (8) घायल है।

जींद से पानीपत जा रहा था परिवार 

 सिविल लाइन के थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि परिवार हिसार जिले के बरवाला खंड के अंतर्गत आने वाले खरकड़ा गांव का निवासी था और हादसे के समय जींद से पानीपत जा रहा था। मृतक राकेश की मां बिंदु देवी ने बताया कि राकेश के ससुर की मौत हो गई थी और कविता बच्चों के साथ सोमवार को शोकसभा में शामिल होने मायके गई हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।