1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड बढ़ा होने पर किचन में मौजूद ना खाएं ये 3 मसाले, बढ़ सकती है समस्या

यूरिक एसिड बढ़ा होने पर किचन में मौजूद ना खाएं ये 3 मसाले, बढ़ सकती है समस्या

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 05, 2021 11:00 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 06:56 pm IST

यूरिक एसिड से जूझ रहे व्यक्ति को किचन में मौजूद कुछ मसालों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन मसालों की वजह से उनकी सेहत को नुकसान हो सकता है। जानें वो मसाले कौन से हैं जिन्हें बढ़ा हुआ यूरिक एसिड होने पर नहीं खाना चाहिए।

Garam Masala - India TV Hindi
Garam Masala  Image Source : INSTAGRAM/VIKKSKITCHEN

यूरिक एसिड की परेशानी से आजकल हर दूसरा व्यक्ति ग्रसित है। इसके बढ़ने पर हाथ पैरों में जलन, जोड़ों में दर्द और सूजन के अलावा कई और तरह की समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में खानपान में कुछ बदलाव करके आप यूरिक एसिड को नियंत्रित कर सकते हैं। यूरिक एसिड से जूझ रहे व्यक्ति को किचन में मौजूद कुछ मसालों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन मसालों की वजह से उनकी सेहत को नुकसान हो सकता है। जानें वो मसाले कौन से हैं जिन्हें बढ़ा हुआ यूरिक एसिड होने पर नहीं खाना चाहिए।

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोग इन 5 चीजों का ना करें सेवन....और बढ़ जाएगी समस्या

गर्म मसाला

जिन लोगों के शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा हुआ है वो गर्म मसाले का सेवन ना करें। फिटनेस एक्सपर्ट की मानें तो यूरिक एसिड के मरीजों को हाथ और पैर में जलन की समस्या भी होती है। इस वजह से उन्हें गर्म मसाले का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाने से उनकी जलन की समस्या और बढ़ सकती है।

ना खाएं मोटी इलायची
मोटी इलायची की तासीर गर्म होती है। अगर यूरिक एसिड से ग्रसित व्यक्ति इसका सेवन करेंगे तो उनके शरीर में गर्माहट बढ़ सकती है जिसकी वजह से उन्हें शरीर में दर्द के अलावा जलन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए यूरिक एसिड से पीड़ित व्यक्ति इलायची का सेवन ना करें।

इस मौसम में जरूर खाएं शकरकंद, बीपी कंट्रोल करने के अलावा होंगे कई और भी फायदे

Nutmeg
Image Source : INSTAGRAM/DRYFRUITS_SPICESNutmeg

जायफल से बचें
अगर आप बढ़े यूरिक एसिड से परेशान हैं तो डाइट में से जायफल का इस्तेमाल बैन कर दें। बढ़े यूरिक एसिड होने पर इसका इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके साथ ही यूरिक एसिड के स्तर में और भी इजाफा कर सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।