1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में कैंसर होने पर पहला संकेत क्या दिखता है? डॉक्टर से जानें कैसे होती है शुरुआत और किन लक्षणों पर देना चाहिए ध्यान?

शरीर में कैंसर होने पर पहला संकेत क्या दिखता है? डॉक्टर से जानें कैसे होती है शुरुआत और किन लक्षणों पर देना चाहिए ध्यान?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 06, 2025 08:19 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 08:19 pm IST

शरीर में कैंसर होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। डॉक्टर से जान लेते हैं कि आखिर कैंसर की शुरुआत होती कैसे हैं।

कैंसर का पहला लक्षण क्या है- India TV Hindi
कैंसर का पहला लक्षण क्या है Image Source : FREEPIK

कैंसर हमेशा से ही जानलेवा बीमारियों में से एक रही है। इसकी सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि शुरुआत में इसके लक्षण बेहद सामान्य लगते हैं, जिस वजह से लोग भी इतना ध्यान नहीं देते हैं। यही वजह है की बीमारी कई स्टेज पार कर जाती है, तब जाकर पता लगता है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स में थोरेसिक सर्जरी एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, प्रमुख एवं वरिष्ठ सलाहकार डॉ. प्रवीण यादव, कहते हैं कि शरीर में कैंसर होने पर कोई एक पहला संकेत नहीं होता है। इसमें कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। अलग अलग तरह के कैंसर में अलग अलग लक्षण दिख सकते हैं। सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर कैंसर की शुरुआत होती कैसे हैं।

कैसे होती है कैंसर की शुरुआत?

जब शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगते हैं, तब कैंसर की शुरुआत होती है। वैसे तो शरीर पुरानी कोशिकाओं को हटाकर नई बनता है, लेकिन जब यह प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है, तो कुछ कोशिकाएं मरने की जगह लगातार बढ़ती रहती हैं। यह गांठ का रूप ले लेती हैं और आगे चलकर कैंसर बन जाती है।

कैंसर के शुरुआती संकेत जिन पर ध्यान देना चाहिए?

  • अचानक से वजन का काम होना: अगर आप किसी भी डाइट को फॉलो नहीं कर रहे, ना ही एक्सरसाइज कर रहे हैं फिर भी आपका वजन तेजी से कम हो रहा है, तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है।  जब आपका वज़न बिना किसी कारण के कम हो जाए, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • थकान या कमजोरी महसूस होना: आप पर्याप्त आराम कर रहे हैं, फिर भी लगातार आपको थकान या कमजोरी महसूस हो रही है, तो आप को सतर्क होना चाहिए।  यह थकान उस तरह की नहीं है, जैसी आप दिन भर काम या खेल के बाद महसूस करते हैं। अत्यधिक थकान जो आराम से भी ठीक नहीं होती, कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकती है। बार-बार बुखार होना या संक्रमण होना भी शुरुआती संकेत है। 

  • त्वचा में बदलाव: त्वचा में अगर बदलाव दिख रहे हैं, जैसे तिल का रंग या आकार बदलने या कोई घाव जो लंबे समय तक नहीं भर रहा हो, तो आपको ध्यान देना चाहिए। 

  • गांठ महसूस होना: स्तन, गर्दन या बगल में गांठ महसूस होना भी लिंफेटिक कैंसर का संकेत हो सकता है। सांस लेने में तकलीफ खांसी आवाज में भारीपन फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकता है।

कौन सा कैंसर सबसे तेजी से फैलता है?

सबसे घातक कैंसर प्रकारों में फेफड़े का कैंसर, पेट का कैंसर और अग्नाशय का कैंसर शामिल है।

  • अग्न्याशय का कैंसर: यह सबसे आक्रामक कैंसरों में से एक है। यह जल्दी फैलता है और शुरुआती चरणों में कोई खास लक्षण नहीं दिखाता। जब तक इसका पता चलता है, तब तक यह लिवर, फेफड़ों या लिंफ नोड्स तक पहुंच चुका होता है। शुरुआती लक्षणों में पेट दर्द, पीलिया, वजन घटना और थकान शामिल हैं।

  • फेफड़ों का कैंसर: यह तेज़ी से बढ़ने वाला और फैलने वाला कैंसर है। यह फेफड़ों से निकलकर हड्डियों, दिमाग और लिवर तक जल्दी पहुंच सकता है। इसके मुख्य कारण धूम्रपान, प्रदूषण और पैसिव स्मोकिंग है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।