1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में बाल-बाल बचे BJP नेता, पीएसओ गंभीर रूप से घायल

जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में बाल-बाल बचे BJP नेता, पीएसओ गंभीर रूप से घायल

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 15, 2018 06:23 pm IST,  Updated : Mar 15, 2018 06:23 pm IST

भाजपा नेता हमले में बाल-बाल बच गए, जबकि उनके पीएसओ, कांस्टेबल बिलाल अहमद घटना में घायल हो गए...

BJP leader escapes militant attack in JK- India TV Hindi
BJP leader escapes militant attack in JK

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आज एक आतंकी हमले में भाजपा के एक नेता बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने भाजपा नेता अनवर खान पर पुलवामा जिले के बलहामा में गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि खान हमले में बाल-बाल बच गए, जबकि उनके पीएसओ, कांस्टेबल बिलाल अहमद घटना में घायल हो गए। 

उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने हमला स्थल के चारों ओर तलाश अभियान शुरू किया है

अधिकारी ने बताया कि खुनमोह (बलहामा) घटना के बाद सुरक्षा बलों ने उस इलाके की घेराबंदी कर दी है जहां से आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत