1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: मध्य प्रदेश में अबतक 34 पॉजिटिव मामले आए सामने, ग्वालियर में मिला दूसरा मरीज

Coronavirus: मध्य प्रदेश में अबतक 34 पॉजिटिव मामले आए सामने, ग्वालियर में मिला दूसरा मरीज

 Written By: Anurag Amitabh
 Published : Mar 28, 2020 07:32 pm IST,  Updated : Mar 28, 2020 07:32 pm IST

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। मध्य प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कुल 34 मामले सामने आ चुके हैं। 

Spray- India TV Hindi
Fire brigade personnel spray disinfectants on a locality, during a nationwide lockdown, imposed in the wake of coronavirus pandemic. Image Source : PTI

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। मध्य प्रदेश में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कुल 34 मामले सामने आ चुके हैं। सूबे में कोरोना वायरस की वजह से अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को ग्वालियर में कोरोना वायरस का एक औऱ मामला सामने आया। ग्वालियर में दूसरा मरीज़ डबरा के पास स्थित टेकनपुर में बीएसएफ की ट्रेनिंग अकैडमी में लेफ्टिनेंट कर्नल बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक हाल में ही इनकी पत्नी और बेटा जर्मनी से आए हैं। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 2 दिन बाद रिपोर्ट आ जाएगी। फिलहाल तीनों को एकेडमी के अंदर ही क्वॉरेंटाइन किया गया है। इस मामले की आने के बाद ग्वालियर में संक्रमित ओं की संख्या 2 हो गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश में 34 में से 2 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। ये दोनों ही मरीज इंदौर में पाए गए थे। इंदौर से अबतक कोरोनावायरस के 19 मामले सामने आ चुके हैं। इंदौर के बाद जबलपुर से 8, भोपाल से 3, शिवपुरी से 2 और ग्वालियर से 2 मामले सामने आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत