1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Covid-19: ओडिशा में संक्रमण के 1,500 नए मामले, अब तक 147 की मौत

Covid-19: ओडिशा में संक्रमण के 1,500 नए मामले, अब तक 147 की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 27, 2020 03:12 pm IST,  Updated : Jul 27, 2020 03:12 pm IST

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,503 नए मामले सामने आए तथा इस महामारी से सात और मरीजों की मौत हो गई।

Coronavirus Cases in Odisha- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Odisha Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE)

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,503 नए मामले सामने आए तथा इस महामारी से सात और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26,892 हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से गंजाम में तीन और सुंदरगढ़, भुवनेश्वर, कटक और मलकानगिरी जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई। उन्होंने कहा कि बहुत से मृतकों में मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी अन्य बीमारियां भी थीं। ओडिशा के सर्वाधिक प्रभावित जिले गंजाम में संक्रमण के 491 मामले सामने आए। खुर्दा में 223 और कटक में 136 मामले सामने आए।

अधिकारी ने कहा कि ओडिशा में अब कोविड-19 के 9,918 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के 16,794 मरीज ठीक हो चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।