1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शास्त्र के अनुसार ये काम करने से घर में आती है खुशहाली

शास्त्र के अनुसार ये काम करने से घर में आती है खुशहाली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2015 11:52 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 12:00 am IST

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में शास्त्रों में लिखी बातों का अधिक असर होता है। कुछ लोग इसी के अनुसार काम करते है जिससे घर में खुशहाली बनी रहे। हम सभी ऐसे काम करते है जिससे

शास्त्र ज्ञान: घर में...- India TV Hindi
शास्त्र ज्ञान: घर में चाहते है खुशहाली, तो करें ये काम

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में शास्त्रों में लिखी बातों का अधिक असर होता है। कुछ लोग इसी के अनुसार काम करते है जिससे घर में खुशहाली बनी रहे। हम सभी ऐसे काम करते है जिससे हमें और हमारें परिवार को को कोई समस्या न हो।

ये भी पढ़े- अगर आपकी कुंडली में है सूर्य दोष, तो करें ये उपाय

शास्त्रों में कई ऐसे बातें बताई गई जिसका पालन कर हम अपने परिवार के साथ-साथ पीढ़ियों तक को खुशहाल बना सकते है। अगर आप भी चाहते है कि आपके घर में हमेशा सुख-शांति रहे। हमेशा आप सफलता की ऊचाईयों को छूते रहें तो शास्त्रों के अनुसार इन कामों को करने से आपके घर में कभी भी दरिद्रता का वास नही होगा। साथ ही आपके घर में लक्ष्मी का वास होगा। जानिए किन कामों को करने से आपके घर खुशहाली आएगी।

इंद्रियों में संयम  

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि हमारा खुद पर नियंत्रम होना चाहिए। तभी हम सफलता और घर में खुशहाली ला सकते है। अगर हम अपनी इंद्रियों में संयम होगा तो हम अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से पीछे नही हटेगे। जिससे हमें या हमारें परिवार को कभी भी कोई भी कष्ट नही होगा। अगर कभी कोई समस्या आई तो उसका निदान आप आसानी से कर सकते है।

जूठन को रखें घर से दूर
शास्त्रों के अनुसार आप घर में किसी भी तरह का भोजन बनाएं। उसका सबसे पहले भाग बिना चखें भगवान को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कभी भी आपके घर में अन्न और धन की कमी नही होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल