1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा ईयू संसद अध्यक्ष को पत्र, CAA के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर आपत्ति जताई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा ईयू संसद अध्यक्ष को पत्र, CAA के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर आपत्ति जताई

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 27, 2020 10:30 pm IST,  Updated : Jan 27, 2020 11:07 pm IST

ओम बिरला ने ईयू संसद के अध्यक्ष से कहा है कि एक विधान मंडल का दूसरे विधान मंडल पर फैसला देना अनुचित, इस चलन का निहित स्वार्थों द्वारा किया जा सकता है दुरूपयोग।

Om Birla- India TV Hindi
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा ईयू संसद अध्यक्ष को पत्र Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ यूरोपीय संसद में पेश किए गए प्रस्तावों के संबंध में उसके अध्यक्ष डेविड मारिया सासोली को सोमवार को पत्र लिखकर कहा कि किसी विधायिका द्वारा किसी अन्य विधायिका को लेकर फैसला सुनाना अनुचित है और इस परिपाटी का निहित स्वार्थ वाले लोग दुरुपयोग कर सकते हैं।

बिरला ने साथ ही कहा कि अंतरसंसदीय संघ का सदस्य होने के तौर पर ‘‘हमें साथी विधायिकाओं की संप्रभु प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए।’’ उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘मैं यह बात समझता हूं कि भारतीय नागरिकता (संशोधन) कानून, 2019 को लेकर यूरोपीय संसद में ‘ज्वाइंट मोशन फॉर रेजोल्यूशन’ पेश किया गया है। इस कानून में हमारे निकट पड़ोसी देशों में धार्मिक अत्याचार का शिकार हुए लोगों को आसानी से नागरिकता देने का प्रावधान है।’’

बिरला ने कहा कि इसका लक्ष्य किसी से नागरिकता छीनना नहीं है और इसे भारतीय संसद के दोनों सदनों में आवश्यक विचार-विमर्श के बाद पारित किया गया है। 751 सदस्यीय यूरोपीय संसद में करीब 600 सांसदों ने सीएए के खिलाफ छह प्रस्ताव पेश किए हैं जिनमें कहा गया है कि इस कानून का क्रियान्वयन भारतीय नागरिकता प्रणाली में खतरनाक बदलाव करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत