1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: PM Modi ने देशवासियों से मांगा जनता कर्फ्यू के लिए समर्थन, बोले- 22 मार्च सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक करें पालन

Coronavirus: PM Modi ने देशवासियों से मांगा जनता कर्फ्यू के लिए समर्थन, बोले- 22 मार्च सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक करें पालन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 19, 2020 08:26 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 08:57 pm IST

पीएम मोदी ने कहा, “मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं। ये है जनता-कर्फ्यू। जनता कर्फ्यू यानि जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू।”

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi Image Source : TWITTER

नई दिल्ली. ​पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में देशवासियों से जनता कर्फ्यू के समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा, “मैं आज प्रत्येक देशवासी से एक और समर्थन मांग रहा हूं। ये है जनता-कर्फ्यू। जनता कर्फ्यू यानि जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू।”

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस रविवार यानि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता-कर्फ्यू का पालन करना है। 22 मार्च को हमारा ये प्रयास, हमारे आत्म-संयम, देशहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक प्रतीक होगा। 22 मार्च को जनता-कर्फ्यू की सफलता, इसके अनुभव, हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे।”

उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि संभव हो तो हर व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 10 लोगों को फोन करके कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के साथ ही जनता-कर्फ्यू के बारे में भी बताए। पीएम मोदी ने कहा, “साथियों, ये जनता कर्फ्यू एक प्रकार से हमारे लिए, भारत के लिए एक कसौटी की तरह होगा।” उन्होंने आगे कहा कि ये कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए भारत कितना तैयार है, ये देखने और परखने का भी समय है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत