1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुणे में एसआरपीएफ जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों की मौत

पुणे में एसआरपीएफ जवान ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 16, 2018 03:38 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 11:48 pm IST

पुणे के दौंद इलाके में दो जगह पर एक ही शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर है।

pune firing- India TV Hindi
pune firing

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में तैनात राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने शहर में दो व्यस्त सार्वजनिक जगहों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर तीन लोगों की जान ले ली। पुणे (ग्रामीण) नियंत्रण के मुताबिक, एसआरपीएफ के जवान संजय शिंदे ने शहर के व्यस्त बोरावाके नगर और दौंद के मोरीनगर चौक पर गोलीबारी की। वारदात के फौरन बाद वह पास के ही इलाके में स्थित अपने घर में जाकर छिप गया।

गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान अनिल जाधव, गोपाल शिंदे और प्रशांत पवार के रूप में हुई है। किसी अन्य के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने कहा कि वारदात के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है। यह अभी साफ नहीं है कि क्या उसने किसी मानसिक रोग के प्रभाव में आकर घटना को अंजाम दिया है? शिंदे के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोगों और पुलिसकर्मियों को देखा जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत