1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगले दो घंटे में इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

अगले दो घंटे में इन इलाकों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 08, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Aug 08, 2020 04:27 pm IST

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले दो घंटे में साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, फरुखनगर, चुरू, महंदीपुर बालाजी और आसापास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

rain predicted in South West Delhi West Delhi Farukhnagar Churu Mahandipur Balaji  । अगले दो घंटे मे- India TV Hindi
Thunderstorm with light to moderate intensity rain would occur over and adjoining areas of isolated places of South-West, West Delhi, Farukhnagar, Churu, Mahandipur Balaji during next 2 hours. Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले दो घंटे में साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, फरुखनगर, चुरू, महंदीपुर बालाजी और आसापास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में बिजली कड़कने की भी संभावना है।

राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश

 

राजस्थान में शुक्रवार को कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह तक डूंगरपुर के चिकली में अधिकतम छह सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं सबला में पांच सेंटीमीटर, बांसवाडा के सज्जनगढ में पांच सेंटीमीटर, झालावाड़ के डग में पांच सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर पांच सेंटीमीटर से नीचे बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह से शाम तक जैसलमेर में 16 मिलीमीटर, बीकानेर में 13 मिलीमीटर, जोधपुर के फलौदी में 12.2 मिलीमीटर, जोधपुर में 7.8 मिलीमीटर, वनस्थली में 2 मिलीमीटर, जयपुर में 1.8 मिलीमीटर, ओर भीलवाडा में 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान सवाईमाधोपुर, करौली, टोंक में भारी बारिश, अजमेर, अलवर, बांसवाडा, बारां, भरतपुर, दौसा, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, उदयपुर में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत