1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं को ले जा रही बस खाई में गिरी, 2 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं को ले जा रही बस खाई में गिरी, 2 की मौत, कई घायल

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 18, 2023 05:24 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 05:31 pm IST

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसा- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसा Image Source : ANI

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रियासी जिले में राजौरी शहर से श्रद्धालुओं को लेकर शिव खोड़ी मंदिर जा रही बस सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

एक 14 साल के लड़के की मौत हो गई

अधिकारियों ने कहा कि हादसा रानसु इलाके के तरयाथ में दोपहर करीब 12:30 बजे उस वक्त हुआ, जब ड्राइवर ने घुमावदार रास्ते में बस पर से अपना काबू खो दिया। जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक महिला और एक 14 साल के एक लड़के की मौत हो गई, जबकि 19 श्रद्धालु जख्मी हो गए हैं।

शिव खोड़ी गुफा मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु

अधिकारियों ने बताया कि बस में श्रद्धालु महा शिवरात्रि के मौके पर राजौरी से शिव खोड़ी गुफा मंदिर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि 12 घायलों को इलाज के लिए जम्मू के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें-

लिव इन पार्टनर नहीं, पति-पत्नी थे साहिल गहलोत और निक्की यादव, सामने आईं शादी की तस्वीरें

अगर दिल्ली मेट्रो से करते हैं सफर तो यह खबर आपके काम की, यात्रा करने से पहले जान लें अपडेट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत