1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी को सिर्फ अमीरों के कर्ज माफ करने में दिलचस्पी: राहुल गांधी

PM मोदी को सिर्फ अमीरों के कर्ज माफ करने में दिलचस्पी: राहुल गांधी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2017 05:17 pm IST,  Updated : Jun 08, 2017 05:17 pm IST

मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन आज उस वक्त राजनीतक घटनाक्रम में तब्दील हो गया जब मारे गए किसानों के परिजन से मिलने मंदसौर जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल सुरक्षा व्यवस्था तो तोड़ते हुए नीमच

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नया गांव (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन आज उस वक्त राजनीतक घटनाक्रम में तब्दील हो गया जब मारे गए किसानों के परिजन से मिलने मंदसौर जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल सुरक्षा व्यवस्था तो तोड़ते हुए नीमच से आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बड़ी संख्या में पार्टी समर्थकों ने जय जवान जय किसान और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर में किसानों की मौत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराते हुए आज कहा कि मोदी अमीरों के कर्ज माफ कर सकते हैं लेकिन वह किसानों के लिए ऐसा नहीं कर सकते।

राहुल ने यह बात यहां पुलिस हिरासत में लिए जाने के ठीक पहले संवाददाताओं से कही। उन्होंने कहा कि मोदी अमीरों के 1. 50 लाख करोड़ रूपए के कर्ज माफ कर सकते हैं लेकिन किसानों के नहीं। वह किसानों के कृषि उत्पादों का उचित मूल्य नहीं दे सकते, उन्हें बोनस नहीं दे सकते, उन्हें मुआवजा नहीं दे सकते....वह उन्हें केवल बुलेट दे सकते हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा राजस्थान कांग्रेस प्रमुख सचिन पायलट और मध्यप्रदेश के विधायक जयवर्धन सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। इन्हें एक सीमेंट कंपनी के गेस्टहाउस ले जाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत