1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुशांत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पार्थ पवार ने कहा, ‘सत्यमेव जयते’

सुशांत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पार्थ पवार ने कहा, ‘सत्यमेव जयते’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 02:57 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पटना में दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को स्थानांतरित करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले पर राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ ने कहा ‘‘सत्यमेव जयते।’’

Parth Pawar- India TV Hindi
Parth Pawar Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पटना में दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को स्थानांतरित करने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले पर राकांपा प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ ने कहा ‘‘सत्यमेव जयते।’’ पार्थ ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी, जिस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख पवार ने गत सप्ताह सार्वजनिक रूप से पार्थ पवार को फटकार लगाई थी। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पार्थ ने बिना मामले का संदर्भ देते हुए लिखा, ‘सत्यमेव जयते’। इसका अभिप्राय सच्चाई की जीत होती है।

उल्लेखनीय है कि पार्थ, शरद पवार के भतीजे एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बड़े बेटे हैं।

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से मना किया है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में जो कानून जानने वाले हैं, चाहे वे मुंबई पुलिस कमिश्नर हों या एडवोकेट जनरल, वे ही इस मसले पर बात कर सकते हैं। संजय राउत ने कहा है कि उनका सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करना सही नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत