1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: कानपुर के आईजी ने सार्वजनिक स्थल पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना अदा किया

UP: कानपुर के आईजी ने सार्वजनिक स्थल पर मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना अदा किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2020 08:07 am IST,  Updated : Jun 07, 2020 08:07 am IST

कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) मोहित अग्रवाल ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना अदा किया।

Kanpur IG Mohit Agarwal pays fine for not wearing mask in public- India TV Hindi
Kanpur IG Mohit Agarwal pays fine for not wearing mask in public Image Source : PTI

कानपुर। कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन में पुलिस महानिरीक्षक (कानपुर रेंज) मोहित अग्रवाल ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने के कारण जुर्माना अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का पालन करने की महत्ता का उदाहरण सामने रखा।

अग्रवाल ने थाना प्रभारी(बर्रा) रणजीत सिंह से कहा कि वह उनसे बिना मास्क पहने बाहर निकलने पर जुर्माना वसूल करें। जिसके बाद एसएचओ ने चालान बनाया और आईजी को एक प्रति सौंपी और आईजी ने मौके पर ही 100 रुपये का जुर्माना दिया।

अग्रवाल ने बाद में पीटीआई-भाषा को बताया कि वह निरीक्षण के लिए शुक्रवार को बर्रा गए थे और अपने वाहन से बिना मास्क पहने बाहर निकल आए थे। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत