हरदोई (उत्तर प्रदेश): किस्मत साथ हो तो जग जीता जा सकता है और किस्मत अगर मुंह मोड़ ले तो जीता हुआ जग भी पलभल में हाथ से निलकर सकता है। आपने तमाम ही किस्मत को लेकर ऐसी कहानी सुनी होंगे। आज जो खबर हरदोई से आई है वह भी किस्मत से जुड़ी हुई ही है। दरअसल, यहां सांडी थानाक्षेत्र के खिड़किया मोहल्ले में एक मकान की नींव खुदाई में 25 लाख रूपये कीमत के आभूषण मिले हैं।
Related Stories
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने गुरूवार को पत्रकारों को बताया कि खिडकिया निवासी उत्कर्ष के मकान की नींव खुदाई में जमीन के अंदर से आभूषण मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने गुरूवार को 650 ग्राम सोने के आभूषण और चार किलो 538 ग्राम चांदी के आभूषण व तीन किलो वजन का पीली धातु का लोटा बरामद हुआ है। प्रियदर्शी ने बताया कि आभूषण पुरातात्विक महत्व के हो सकते हैं।
(इनपुट- भाषा)