1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. CISCE ने 11वीं-12वीं परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रोजेक्ट वर्क होगा जरूरी

CISCE ने 11वीं-12वीं परीक्षा का पैटर्न बदला, प्रोजेक्ट वर्क होगा जरूरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2020 04:20 pm IST,  Updated : May 18, 2020 04:20 pm IST

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)ने 2वीं की परीक्षा के पैटर्न को लेकर बड़ा फैसला किया है।

CISCE changes the pattern of 11th-12th examination, project...- India TV Hindi
CISCE changes the pattern of 11th-12th examination, project work will be necessary Image Source : PTI

CISCE: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)ने 2वीं की परीक्षा के पैटर्न को लेकर बड़ा फैसला किया है। अगले शैक्षणिक वर्ष 2021 से, कक्षा 12वीं की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करने जा रही है। इसकी जानकारी नोटिफिकेशन जारी करके दी गई है, नोटिस के अनुसार अब कक्षा 12वीं की परीक्षा में इंग्लिश और मैथ विषय की परीक्षा 100 अंकों की बजाय 80 अंकों की होगी। बचे 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए दिए जाएंगे.

छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क के लिए विषयों की एक लिस्ट चुनने की स्वतंत्रता होगी। इंग्लिश में 20 अंक हासिल करने के लिए सुनना, बोलना और लिखना शामिल होगा। हर सेक्शन 5 अंकों का होगा। इसी के साथ शेष पांच अंक लेखन कौशल पर, बाहरी मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। मैथ में, छात्रों को किसी भी विषय से दो प्रोजेक्ट लेने होंगे. चुनने के लिए उम्मीदवारों को तीन टॉपिक की लिस्ट दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन