1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. अभी खरीदें ये फल और बनाकर रख लें ये 3 चीजें, सालभर बालों को लेकर रहेंगे निश्चिंत!

अभी खरीदें ये फल और बनाकर रख लें ये 3 चीजें, सालभर बालों को लेकर रहेंगे निश्चिंत!

 Published : Nov 17, 2023 06:11 pm IST,  Updated : Nov 17, 2023 06:11 pm IST

बालों के लिए आंवला: बालों के लिए आंवला कई प्रकार से काम करता है और लोग महंगे दामों पर इससे बने हेयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। ऐसे में इस मौसम में जब आंवला सस्ता है तो इसे खरीद लें और इससे इन चीजों को बनाकर सालभर बालों के लिए इस्तेमाल करते रहें।

amla benefits - India TV Hindi
amla benefits Image Source : SOCIAL

बालों के लिए आंवला: आंवला में मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रीएंट्स और विटामिन जैसे कई प्रकार के खनिज होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी होता है जो कि कोलेजन बूस्ट करता है और बालों की सेहत को सही करता है। इसके अलावा ये स्कैल्प को हेल्दी रखता है और डैंड्रफ और इंफेक्शन जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और इसका टैक्सचर बेहतर होता है। यही वो तमाम कारण हैं जिनकी वजह से लोग आंवला से बने हेयर प्रोडक्ट्स इतने महंगे होते हैं। लेकिन, ये मौसम आंवले का है और आप इससे कई सारी ऐसी चीजें बनाकर रख सकते हैं जो कि सालभर आपके काम आएंगी और बालों की तमाम दिक्कतों से बचाएंगी। 

1. आंवला का मुरब्बा

आप आंवले का मुरब्बा बनाकर रख लें और सालभर इसे खाएं तो ये बालों को काला करने में मददगार है। आंवले का मुरब्बा विटामिन सी से भरपूर है जो कि कोलेजन बूस्ट करता है और बालों की रंगत सुधारने में मददगार है। ये बालों को काला करता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।

amla ka murabba
Image Source : SOCIALamla ka murabba

काजल से काले हो जाएंगे आपके बाल! बस डाइट में शामिल करें ये साग, जानें रेसिपी

2. आंवले का पानी

आंवले का पानी बालों में लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम हो सकती है। ये विटामिन सी से भरपूर है जो एक क्लीनजिंग एजेंट की तरह काम करता है। साथ ही ये स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और बालों को काला करने में मदद करता है। 

सर्दियों में एड़ियों से निकलने लगता है खून, चलना हो जाता है भारी, इन नुस्खों से मलाई की तरह हो जाएंगी कोमल

3. आंवले का पाउडर

आंवले का पाउडर आप खा भी सकते हैं और बालों में लगा भी सकते हैं। तो, आपको करना ये है कि आंवले को सूखाकर और इसे पीसकर एक डस्ट तैयार कर लें। फिर इसे गर्म पानी के साथ लें। इसके अलावा आप आंवले के पाउडर से हेयर पैक बनाकर भी लगा सकते हैं जो कि बालों की रंगत सुधारने में मददगार है। तो, सर्दियां जाने से पहले आंवला खरीद कर इन तीन चीजों को बनाकर रख लें और फिर बालों के लिए इस्तेमाल करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल