1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. सावधान! अगर आप है कार्पोरेट कर्मचारी, तो हो सकती हैं आपको ये बीमारी

सावधान! अगर आप है कार्पोरेट कर्मचारी, तो हो सकती हैं आपको ये बीमारी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2016 09:11 pm IST,  Updated : Sep 22, 2016 09:11 pm IST

इस शोध के अनुसार कार्पल टनल सिंड्रोम का प्रभाव इंसान के मीडियन नर्व पर पड़ता है। हाथ या कलाई पर दबाव पड़ने की वजह से मीडियन नर्व में सूजन आ जाती है। इसका नतीजा यह होता है कि व्यक्ति के हाथों, कलाई और उंगलियों में काफी दर्द होने लगता है।

carpal tunnel syndrome effects- India TV Hindi
carpal tunnel syndrome effects

हेल्थ डेस्क: आज का समय इंटरनेट का समय कहा जाता है। जो भी काम हो वह इससे तुरंत हो जाता है। जिसके कारण हमारी लाइफ में कम्प्यूटर अहम हिस्सा बन गया है। घर में हो या फिर ऑफिस में इसके बिना तो आधा काम हो ही नहीं सकता है

ये भी पढ़े-

ऑफिस की बात करें तो हम इसके सामने 8-9 घंटे आसानी से बीता देते है। लेकिन आप ये नहीं जानते है कि इतनी देर इसके सामने बैठे रहने से हमारी सेहत पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसके कारण आप कार्पेल टनल सिंड्रोम प्रभावित होने का खतरा सबसे अधिक होता है।

यह बात एक शोध में सामने आई। इस शोध के अनुसार कार्पल टनल सिंड्रोम का प्रभाव इंसान के मीडियन नर्व पर पड़ता है। हाथ या कलाई पर दबाव पड़ने की वजह से मीडियन नर्व में सूजन आ जाती है। इसका नतीजा यह होता है कि व्यक्ति के हाथों, कलाई और उंगलियों में काफी दर्द होने लगता है। यह समस्या कॉर्पोरेट सेक्टर के व्यक्तियों को ज्यादा होती है।

इसके साथ ही जो लोग सिलाई, सफाई और फू़ड प्रोसेसिंग का काम करते है। उनको भी इस बीमारी का खतरा रहता है। इसका मुख्य कारण कलाई पर जोर पड़ने की वजह से रक्‍त का संचार रूक जाता है। जिसके करण ये समस्या होती है।

अगर आपको ऐसी कुछ समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। अगर आपने सही इलाज न कराया तो आर्थराइटिस जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल