1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मोटापा, मधुमेहग्रस्त महिला की संतान को ऑटिज्म का खतरा

मोटापा, मधुमेहग्रस्त महिला की संतान को ऑटिज्म का खतरा

 Written By: IANS
 Published : Feb 01, 2016 03:46 pm IST,  Updated : Feb 01, 2016 04:01 pm IST

न्यूयार्क: मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त महिलाओं की संतान में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार होने की अधिक संभावना होती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि संतान

Autism Risk In Children Quadrupled For Moms With Maternal...- India TV Hindi
Autism Risk In Children Quadrupled For Moms With Maternal Obesity And Diabetes

न्यूयार्क: मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त महिलाओं की संतान में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार होने की अधिक संभावना होती है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है। अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि संतान में इस विकार की संभावना जन्म लेने से पहले से हो जाती है।

ये भी पढ़े- निकली हुई तोंद से है परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने यह अध्ययन कराया है। अध्ययन के मुख्य लेखक जियोबिन वैंग के अनुसार, "हमें यह पता है कि मोटापा और मधुमेह गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा नहीं होता है लेकिन इस अध्ययन से पता चला कि मधुमेह और मोटापे से संतान का न्यूरोडेवलपमेंट लंबे समय तक प्रभावित हो सकता है।"

इस शोध के दौरान वर्ष 1998 से 2014 के बीच शोधार्थियों ने 2,734 मां और उनकी संतानों का अध्ययन किया। अध्ययन के दौरान करीब 100 बच्चों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार देखा गया। जिसे मोटापा और मधुमेह के पहले संभावित जोखिम कारकों के रूप में देखा गया।

इस अध्ययन के अन्य लेखक एम डेनियेली फॉलिन के अनुसार, "हमारे अध्ययन बताते हैं कि ऑटिज्म का खतरा भ्रूण के साथ शुरू हो जाता है।" सामान्य वजन वाली महिलाओं की संतानों की तुलना में जिन महिलाओं को मोटापा और मधुमेह दोनों ही समस्याएं होती हैं उनकी संतानों में ऑटिज्म का खतरा चार गुना अधिक होता है। यह शोध पत्रिका 'पीडियाट्रिक्स' में प्रकाशित हुआ है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल