1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खुल गया राज़, इस कारण महिलाएं करती हैं डाइटिंग

खुल गया राज़, इस कारण महिलाएं करती हैं डाइटिंग

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2017 11:17 am IST,  Updated : Jul 16, 2017 11:18 am IST

कई बार होता है कि कोई लड़की इतना ज्यादा डाइटिंग करने लगती है कि उसकी हेल्थ में भी बुरा असर पड़ने लगता है, लेकिन फिर भी वह डाइटिंग करने से बाज़ नहीं आती है। एक शोध में ये बात सामने आई कि किसी महिला की डाइटिंग करने और शरीर को स्लिम बनाने की इच्छा ...

diet- India TV Hindi
diet

हेल्थ डेस्क: हर किसी की चाहत होती है कि वह स्लिम हो जिसके लिए वह हर एक उपाय अपनाती है जिसे वह कर सकते है। इस दौड़ में सबसे आगे लड़किया और महिलाएं है। आज के समय में कोई ऐसी महिला या लड़की नहीं है जिसे स्लिम रहना पसंद नहीं है। लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे कि आखिर वह इतना ज्यादा डाइटिंग क्यों करती है।

कई बार होता है कि कोई लड़की इतना ज्यादा डाइटिंग करने लगती है कि उसकी हेल्थ में भी बुरा असर पड़ने लगता है, लेकिन फिर भी वह डाइटिंग करने से बाज़ नहीं आती है। एक शोध में ये बात सामने आई कि  किसी महिला की डाइटिंग करने और शरीर को स्लिम बनाने की इच्छा उसके रोमांटिक साथी की 'आकर्षकता' पर निर्भर करती है। यह बात एक शोध में सामने आई है। (बढ़ते वजन से परेशान हैं तो इन 4 बातों को लाइफस्‍टाइल में शामिल कर 7 दिनों में घटाइए अपना वजन)

शोध में पाया गया कि जिन महिलाओं को कम आर्कषक आंका गया, मगर उनके पति या साथी उनसे ज्यादा आर्कषक थे, वे महिलाएं खुद को ज्यादा आर्कषक बनाने के लिए डाइटिंग करती थीं या पतली होने के लिए विभिन्न उपाय करती थीं।

इसके विपरीत, जो महिलाएं अपने पति या साथी से ज्यादा आकर्षक थीं, उनमें डाइटिंग करने या पतली होने की इच्छा नहीं देखी गई।

जहां तक पुरुषों का सवाल है, उनकी साथी या पत्नी आर्कषक हो या ना हो, इससे उनके डाइटिंग करने या खाने-पीने की इच्छा पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी की डॉक्टोरल छात्रा तानिया रेनोल्ड्स का कहना है, "शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि जिन महिलाओं के पति/साथी शारीरिक रूप से ज्यादा आकर्षक होते हैं, उन पर उसका नकारात्मक असर पड़ता है। खासतौर पर, जब वह महिला शारीरिक रूप से ज्यादा आकर्षक ना हो, तब ज्यादा नकारात्मक असर होता है।"

शोध की रिपोर्ट पत्रिका 'बॉडी इमे' में प्रकाशित हुई है। शोध में लगी टीम ने डलास क्षेत्र के 20 से 30 साल की उम्र के बीच के 113 नवविवाहित जोड़ों का अध्ययन किया था।

ये भी पढ़े:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल