1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दर्दनाक हादसा: प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस पलटी, 3 की मौत कई घायल

दर्दनाक हादसा: प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस पलटी, 3 की मौत कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2021 12:50 pm IST,  Updated : Apr 20, 2021 02:28 pm IST

दिल्ली से प्रवासी मज़दूरों को लेकर जा रही बस ग्वालियर में पलट गई है, इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हो गए।

gwalior bus accident Delhi to Tikamgarh migrant labourers died दर्दनाक हादसा: प्रवासी मजदूरों को लेक- India TV Hindi
दर्दनाक हादसा: प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही बस पलटी, 3 की मौत कई घायल Image Source : ANI

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली से प्रवासी मज़दूरों को लेकर जा रही बस ग्वालियर में पलट गई है, इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हो गए। दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद लोग अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये बस दिल्ली से टीकमगढ़ जा रही थी जो ओवरलोड थी। हादसा ग्वालियर-झांसी मार्ग के जौरासी घाटी में हुआ है। बस में टीकमगढ़ और छतरपुर के रहने वाले मजदूरों के अलावा कई स्टूडेंट्स भी सवार थे। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

न्यूज एजेंसी IANS में छपी खबर के अनुसार, इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की सुबह ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जौरासी के पास मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और छह घायल हुए है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि बस में छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों के मजदूर सवार थे। यह मजदूर दिल्ली में मजदूरी करने गए थे, बीते दिनों कोरोना संक्रमण बढ़ने पर लॉकडाउन लगा, जिससे उन्हें आशंका थी कि वे कई माह तक यहां फंसे रह सकते है। इन स्थितियों में मजदूरों घरों क लौट रहे थे,तभी यह हादसा हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।