1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. अस्पताल में नाबालिग का मुंह दबाया, बाथरूम में ले जाने की कोशिश; पत्नी की डिलीवरी कराने आया युवक बना दरिंदा

अस्पताल में नाबालिग का मुंह दबाया, बाथरूम में ले जाने की कोशिश; पत्नी की डिलीवरी कराने आया युवक बना दरिंदा

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 28, 2024 02:53 pm IST,  Updated : Aug 28, 2024 02:53 pm IST

अस्पताल में आरोपी युवक ने बच्ची का मुंह दबा दिया और उसे बाथरूम में ले जाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बाथरूम में से निकले व्यक्ति को देख आरोपी नाबालिग को वहीं छोड़कर बाथरूम के पीछे वाले रास्ते से कूदकर भाग गया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया।

लोगों ने आरोपी युवक की...- India TV Hindi
लोगों ने आरोपी युवक की अस्पताल में ही पीटा फिर पुलिस को सौंप दिया। Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिविल अस्पताल में अपने पिता के साथ दादी का इलाज कराने आई एक 13 साल की नाबालिग के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। लोगों ने आरोपी को पकड़कर अस्पताल में ही जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि पीड़िता अपने पिता के साथ ब्यावरा सिविल अस्पताल में दादी का इलाज कराने आई थी। रात करीब 1 बजे वह अपने महिला वार्ड की तरफ से चादर लेकर अपने पिता को देने जा रही थी। तभी पीछे से आए युवक ने उसका मुंह दबा दिया और उसे बाथरूम में ले जाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बाथरूम में से निकले व्यक्ति को देख आरोपी नाबालिग को वहीं छोड़कर बाथरूम के पीछे वाले रास्ते से कूदकर भाग गया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया।

कुछ देर बाद जब आरोपी वापस अस्पताल आया तो नाबालिग ने युवक को पहचान लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। जहां पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी सुरेश पिता बापू लाल वर्मा निवासी लुहारी थाना सुठालिया के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पत्नी की डिलीवरी कराने आया था आरोपी

एसपी ने बताया कि आरोपी सुरेश वर्मा अपनी पत्नी की सिविल अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए आया था। इसी दौरान उसने दादी का इलाज कराने आई नाबालिग पीड़िता के साथ छेड़खानी की कोशिश करते हुए नाबालिग का हाथ और गला दबाने का भी प्रयास किया। एसपी ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(रिपोर्ट- गोविंद सोनी)

यह भी पढ़ें-

29 साल के युवक ने 70 साल की बुजुर्ग से किया रेप, आखों में मिर्च डाली, फिर गहने भी ले गया

पत्नी की आदतों से तंग पति ने निकाली खौफनाक तरकीब, लव-धोखा-मर्डर की वारदात सुन पुलिस के उड़े होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।