1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भाई और 2 बहनों की हादसे में मौत, अष्टमी के दिन माता के दर्शन कर लौट रहे थे तीनों, टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर

भाई और 2 बहनों की हादसे में मौत, अष्टमी के दिन माता के दर्शन कर लौट रहे थे तीनों, टूरिस्ट बस ने मारी टक्कर

 Published : Sep 30, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 01:18 pm IST

एमपी के पन्ना जिले में तेज रफ्तार से जा रही एक टूरिस्ट बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों अष्टमी के अवसर पर एक मंदिर में पूजा कर अपने घर लौट रहे थे।

panna road accident- India TV Hindi
पन्ना में सड़क हादसा। Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार से जा रही एक टूरिस्ट बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना जिले के अजयगढ़ बाइपास पर मंगलवार सुबह उस समय हुई जब तीनों अष्टमी के अवसर पर एक मंदिर में पूजा कर अपने घर लौट रहे थे।

शव देखकर फूट-फूटकर रोए घरवाले

मृतकों की पहचान लालकरण (22), अंजलि (17) और अनारकली (12) के रूप में हुई है। तीनों चीमट से पद्मावती बड़ी देवन मंदिर दर्शन करने गए थे और लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। बाइक लालकरण चला रहा था और वह दोनों लड़कियों का ममेरा भाई था। हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान तीनों ने ही दम तोड़ दिया। जानकारी लगने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बस चालक फरार

पन्ना कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बस और बाइक को जब्त कर लिया है लेकिन बस का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। 

(रिपोर्ट- अमित सिंह)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के शास्त्री भवन में दर्दनाक हादसा, बंदर के हमले से अधिकारी 7वीं मंजिल से नीचे गिरे

ट्रेन आ रही थी, तभी मां के हाथ से फिसल कर पटरी पर गिरा बच्चा; बचाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।