1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन की धूम, सड़कों पर भक्तों की लगी भारी भीड़

महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन की धूम, सड़कों पर भक्तों की लगी भारी भीड़

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Yogendra Tiwari,  Atul Singh Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 28, 2023 04:13 pm IST,  Updated : Sep 28, 2023 05:10 pm IST

आज पूरे देश में गणपति विसर्जन का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग बड़े ही धूम-धाम के साथ अपने प्यारे गणेश को विदाई दे रहे हैं और इसी के साथ उन्हें अगले वर्ष आने का निमंत्रण भी दे रहे हैं।

महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन की धूम- India TV Hindi
महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन की धूम Image Source : PTI

महाराष्ट्र: पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम के साथ गणेश विसर्जन का त्योहार मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र की सड़कों पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। विसर्जन के दौरान अभिनेता और नेता से लेकर आम आदमी, हर कोई धूम-धाम के साथ अपने प्यारे गणपति को विदाई देता है और उनसे अगले साल फिर से आने के लिए आग्रह करता है।

मुंबई में विसर्जन की धूम

आज अनंत चतुर्दशी है और ऐसे पावन मौके पर पूरे महाराष्ट्र में गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर चौपाटी पहुंच रहे हैं। इस दौरान लोग बड़े मंडलों समेत ङर घर में विराजे गणपति बप्पा की मूर्तियां लेकर चौपाटी में विसर्जन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान चौपाटी पर भक्तों की काफी भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

चौपाटी पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने एंट्रेंस पर बैरिकेंडिंग कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने दादर चौपाटी पर नजर रखने के लिए एक वाच टावर भी बनाया है। मूर्तियों के विसर्जन के लिए चौपाटी पर लाइफ गार्ड और वालंटियर मौजूद हैं। 

महाराष्ट्र के पूर्व CM भी विसर्जन करने पहुंचे

गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए हर कोई चौपाटी पहुंच रहा है। इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान भी अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन करने पहुंचे। अशोक चौहान ने अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए उन्हें विदाई दी।

आपको बता दें कि गणपति बप्पा को विदाई देने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि, बप्पा को विदाई देते समय काफी दुख हो रहा है।

नागपुर में विसर्जन शुरू

नागपुर शहर में प्रशासन ने गणपति विसर्जन के लिए लोगों को 2 बजे का समय दिया था। 2 बजते ही पूरे शहर में गाना और बाजे के साथ सभी भक्त भगवान गणेश की विदाई के लिए निकल गए। 

इस साल नागपुर में करीब 3 लाख घरों में भगवान गणेश विराजमान थे। इसके अलावा करीब 1212 सार्वजनिक मंडलों में भगवान गणेश की स्थापना की गई थी। 

नागपुर के राजा रेशम बाग से विसर्जन के लिए निकले

जिस तरह एक राजा शहर का भ्रमण करने के लिए निकलता है और उसे देखने के लिए जनता सड़क किनारे खड़ी रहती है, कुछ इसी तरह का दृश्य दिखा जब रेशम बाग के पंडाल से नागपुर के राजा विसर्जन के लिए निकलें। 1 बजे शुरू हुई इस यात्रा के दौरान नागपुर के राजा करीब 22 किमी की यात्रा तय कर विसर्जन के लिए जाएंगे।

आपको बता दें कि नागपुर के राजा की विशेषता यह है कि हर साल उनकी ऊंचाई एक इंच बढ़ा दी जाती है। यह उनका 26वां वर्ष है। नागपुर के राजा का स्वर्ण आभूषणों से श्रृंगार किया जाता है और अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के साथ लोग हाथ जोड़कर उन्हें विदाई देते हैं।

ये भी पढ़ें-

मुंबई में मराठी महिला को घर न देने पर बवाल, संजय राउत ने सीएम शिंदे से पूछा- इतनी हिम्मत कहां से आई

महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों को पांच दिन का अवकाश, जानिए क्या है इसकी वजह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।