1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. क्रिकेट टीम का नाम रखा 'तालिबान', भारत के 'संवेदनशील' इलाके से जुड़ी है घटना

क्रिकेट टीम का नाम रखा 'तालिबान', भारत के 'संवेदनशील' इलाके से जुड़ी है घटना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 24, 2021 07:19 am IST,  Updated : Aug 24, 2021 04:33 pm IST

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोखरण से लगभग 36 किलोमीटर दूर जैसलमेर जिले के भनियाना गांव में युवकों के एक समूह ने 'तालिबान' नामक अपनी टीम के साथ एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया।

Cricket Team named Taliban by muslim youth in jaisalmer pokhran  क्रिकेट टीम का नाम रखा 'तालिबान', भ- India TV Hindi
Representational Image Image Source : IANS & PTI

जयपुर. इस वक्त पूरी दुनिया में तालिबान की चर्चा है। तालिबान ने अफगानिस्तान पर बंदूक के दम पर कब्जा कर लिया है। जिसके बाद से वहां पर माहौल बेहद खराब हैं। ऐसे हालातों में ज्यादातर लोग जहां तालिबान की निंदा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया पर तालिबान की शान में कसीदे लिख रहे हैं। अब राजस्थान के जैसलमेर से भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जो 'तालिबान' नाम से जुड़ा है और अब इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल मरुस्थल जैसलमेर में एक समूह ने अपनी क्रिकेट टीम का नाम 'तालिबान' रखा है, जिससे विवाद पैदा हो गया है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोखरण से लगभग 36 किलोमीटर दूर जैसलमेर जिले के भनियाना गांव में युवकों के एक समूह ने 'तालिबान' नामक अपनी टीम के साथ एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया। हालांकि आयोजकों ने अपनी गलती का अहसास होने पर इस टीम को टूर्नामेंट से तुरंत हटा दिया है।

सूत्रों के अनुसार, इस विशेष क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय का वर्चस्व है और इसे संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यह पोखरण फायरिंग रेंज पास में स्थित है। टूर्नामेंट के आयोजक इस्माइल खान ने कहा, "तालिबान नाम की टीम को गलती से शामिल कर लिया गया था। इसे अब टूर्नामेंट से हटा दिया गया है।"

आयोजन समिति के एक अन्य सदस्य ने पुष्टि की कि टीम को अपना पहला मैच पूरा होने के तुरंत बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया और उस पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि इस बार ऑनलाइन स्कोरिंग शुरू की गई है, जिसके कारण इस घटना की सूचना मिली। आयोजकों ने माफी भी मांगी और आश्वासन दिया कि इस तरह के आयोजन की पुनरावृत्ति नहीं होगी। (Input- IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।