1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजू ठेठ हत्याकांड: एक्शन के मोड में पुलिस, 5 आरोपी हिरासत में, शूटर्स भी गिरफ्तार

राजू ठेठ हत्याकांड: एक्शन के मोड में पुलिस, 5 आरोपी हिरासत में, शूटर्स भी गिरफ्तार

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Dec 04, 2022 10:52 am IST,  Updated : Dec 04, 2022 11:05 am IST

राजस्थान के सीकर में हुए ठेठ हत्याकांड के मामले में पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन के मोड में है। पुलिस ने हथ्याकांड के शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया ह। वहीं हत्या के मामले में 5 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनमें तीन हरियाणा के बताए गए हैं।

राजू ठेठ हत्याकांड- India TV Hindi
राजू ठेठ हत्याकांड Image Source : FILE

राजस्थान में सीकर के राजू ठेठ हत्याकांड के बाद पुलिस एक्शन के मोड में है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें से 3 लोग हरियाणा के हैं। इनमें नवीन बॉक्सर, जतिन जॉनी, सतीश तीनों अपराधी भिवानी के रहने वाले हैं। पांचों शूटर गिरफ्तार हो गए हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि राजस्थान के कुख्यात अपराधी और गैंगस्टर राजू ठेहट की सीकर में शनिवार की सुबह हत्या कर दी गई थी। शूटर कोचिंग की ड्रेस पहनकर राजू ठेहट के घर पहुंचे थे। बदमाशों ने कुख्यात गैंगस्टर राजू को घर की घंटी बजाकर बाहर बुलाया था। इस घटना से जुड़े कई सीसीटीवी फुटेज सामने भी सामने आए थे। 

फुटेज में स्पष्ट दिखाई दिया है कि चार-पांच बदमाश हाथों में हथियार लेकर गोलियां चला रहे हैं। फुटेज में दिखाई दिया है कि बदमाशों ने तकरीबन 50-60 राउंड फायरिंग की है। वहीं बदमाशों ने राजू को गोली मारकर दोबारा देखा कि कहीं वो जिंदा तो नहीं है। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी 

इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। एक फेसबुक यूजर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक पोस्ट किया है। रोहित ने अपनी पोस्ट मे लिखा कि "राम राम भाइयों को आज ये जो राजू ठेहट की हत्या हुई है। उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मैं रोहित गोदारा लेता हूं।

यूजर ने लिखा कि भाई आंनद पाल और बलबीर जी की हत्या में शामिल था, जिसका बदला आज हमने इसे मारकर पूरा किया है। उसने आगे लिखा कि रही बात और दुश्मनों की तो उनसे जल्द मुलाकात होगी।" आपको बता दें कि आनंद पाल की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। तभी से ये गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में जुड़ गया था। 

फायरिंग के बाद बदमाश ने बनाया था वीडियो

बता दें कि पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने घटना के संबंध में यह जानकारी दी कि इस फायरिंग के बाद बदमाश ने वीडियो बनाया और हत्या करने के बाद अल्टो कार से भाग निकले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।