राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रमुख आकंड़े जारी किए हैं। राज्य के 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल समापन पर राजस्थान के मतदाताओं, निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों, राजनीतिक दलों और अन्य प्रमुख हितधारकों को बधाई दी है। यह पुनरीक्षण 27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक चला।
राजस्थान में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 5,15,19,929 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 2,69,57,881 पुरुष, 2,45,61,486 महिलाएं और 562 ट्रांसजेंडर हैं। इसके साथ ही ये भी पता चला है कि 2,42,760 मतदाताओं को सूची से हटाया गया है।
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम प्रकाशन में 10,48,605 मतदाताओं की वृद्धि हुई, जो 2.08 प्रतिशत है। जिलावार वृद्धि में जयपुर में 3.45%, फलोदी में 3.22%, भरतपुर में 2.78%, सिरोही में 2.72% और बूंदी में 2.71% वृद्धि दर्ज की गई।
लिंगानुपात में 2 अंकों की वृद्धि हुई, जो प्रारूप प्रकाशन के समय 909 से अंतिम प्रकाशन में 911 हो गया। जयपुर में 7 अंक, कोटा में 6 अंक और अजमेर, सिरोही, डूंगरपुर, बूंदी, झालावाड़ व बाड़मेर में 4 अंक की वृद्धि हुई।
18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या में 4,35,061 की वृद्धि हुई, जो 0.82 प्रतिशत है। जयपुर में 1.30%, बाड़मेर में 1.26%, भरतपुर में 1.22%, फलोदी में 1.18% और बूंदी में 1.09% युवा मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई।
इस पुनरीक्षण से राजस्थान में मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाया गया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ी है।
संपादक की पसंद