1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के अनेक जिलों में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट'

राजस्थान के अनेक जिलों में भारी बारिश का 'रेड अलर्ट'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 04:21 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 04:21 pm IST

राजस्थान के अनेक हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 24 घंटे में विभिन्न जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

राजस्थान बारिश फाइल फोटो- India TV Hindi
राजस्थान बारिश फाइल फोटो Image Source : FILE

जयपुर: राजस्थान के अनेक हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है और मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी 24 घंटे में विभिन्न जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है। विभाग का कहना है कि बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 250 मिमी बारिश जयपुर के पास जमवारामगढ़ में दर्ज की गयी। 

इसके अलावा जयपुर में 18 सेंटीमीटर, आमेर में 15 सेंटीमीटर, टोंक के मालपुरा में एक सेंटीमीटर, बस्सी में 13 सेमी, अजमेर में पिसांगन में 11, श्रीमाधोपुर में 10 सेमी बारिश दर्ज की गयी। कोटा, जोधपुर, पाली, नागौर व सवाई माधोपुर एवं भरतपुर के अनेक इलाकों में भी अच्छी खासी बारिश हुई है। 

विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के अजमेर, सिरोही, जालौर, पाली एवं जोधपुर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का 'रेट अलर्ट' जारी किया है। इसी तरह अनेक जिलों में भारी बारिश का 'आरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।