1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 16 June 2025 Ka Panchang: सोमवार को इतने बजे तक रहेगा वैधृति योग, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

16 June 2025 Ka Panchang: सोमवार को इतने बजे तक रहेगा वैधृति योग, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jun 15, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 01:59 pm IST

16 June 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 16 जून 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पंचांग- India TV Hindi
पंचांग Image Source : INDIA TV

16 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि 16 जून की दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। साथ ही सुबह 11 बजकर 07 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है परंतु यदि कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए। साथ ही इसी दिन देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

16 जून 2025 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि- 16 जून की दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक
  • वैधृति योग- सुबह 11 बजकर 7 मिनट तक वैधृति योग
  • धनिष्ठा नक्षत्र- देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:08 से सुबह 08:52 तक
  • मुंबई- सुबह 07:41 से सुबह 09:20 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:06 से सुबह 08:52 तक
  • लखनऊ- सुबह 06:56 से सुबह 08:40 तक
  • भोपाल- सुबह 07:16 से सुबह 08:57 तक
  • कोलकाता- सुबह 06:33 से सुबह 08:15 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 07:35 से सुबह 09:17 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:19 से सुबह 08:56 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 05:23 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 07:21 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

​पितृदोष से पाना है छुटकारा तो आज शाम जरूर करें ये उपाय, बन जाएगी बिगड़ी किस्मत

पानी की तरह बरसेगा धन बस ये राशि वाले पहन लें कछुए वाली रिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।