1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बुशफायर चैरिटी मैच में चमके ब्रायन लारा, राहत कोष में जमा हुए 77 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

बुशफायर चैरिटी मैच में चमके ब्रायन लारा, राहत कोष में जमा हुए 77 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 09, 2020 03:46 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 03:46 pm IST

स्टार सुसज्जित मुकाबले में लारा ने दूसरे बल्लेबाज को मौका दिया। उनके कप्तान रिकी पोंटिंग जस्टिन लैंगर के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे, उन्होंने भी 26 रन बनाये जिससे टीम ने 10 ओवरों में पांच विकेट पर 104 रन का स्कोर खड़ा किया। 

Ellyse Perry, Sachin Tendulkar, Yuvraj Singh, Bushfire Bash, Bushfire Cricket bash, Ricky Ponting- India TV Hindi
Bushfire Cricket bash Image Source : INSTAGRAM/ YUVRAJ SINGH

महान क्रिकेटरों ने मिलकर रविवार को आयोजित चैरिटी मैच के जरिये ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के पीड़ितों के लिये धन जुटाने में मदद की और इस मुकाबले में ब्रायन लारा ने खूबसूरत स्ट्रोक्स लगाते हुए 30 रन की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी ने मेलबर्न जंक्शन ओवल में कवर ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव से दर्शकों को लुभाया और दो छक्के जमाये। 

इसके बाद उन्होंने स्टार सुसज्जित मुकाबले में दूसरे बल्लेबाज को मौका दिया। उनके कप्तान रिकी पोंटिंग जस्टिन लैंगर के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे, उन्होंने भी 26 रन बनाये जिससे टीम ने 10 ओवरों में पांच विकेट पर 104 रन का स्कोर खड़ा किया। 

एडम गिलक्रिस्ट ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद पर छक्का जड़ा और उनके आउट होने के बाद शेन वाटसन ने नौ गेंद में 30 रन बनाये जिसमें उन्होंने वसीम अकरम की गेंदों पर काफी रन जोड़े। गिलक्रिस्ट एकादश की टीम के शानदार प्रयास के बावजूद रिकी पोंटिंग एकादश ने एक रन से जीत हासिल की। 

पोंटिंग ने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ी खेले और वे कह रहे थे कि हम और खेलना चाहते हैं। सभी का शामिल होना शानदार रहा। जिन खिलाड़ियों के साथ 25 साल तक ड्रेसिंग रूम साझा किया, फिर उनके साथ खेलना अच्छा रहा। ’’ 

मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, ‘‘ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के सभी क्रिकेटरों का शुक्रिया, हमने हाल में जंगल में लगी आग पीड़ितों के परिवारों की मदद के लिये 77 लाख ऑस्ट्रेलियाई डालर की राशि जुटायी। ’’ सितंबर में लगी आग के बाद धन जुटाने का सिलसिला चल रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल