1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोफ्रा आर्चर को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखने पर सहमत इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड

जोफ्रा आर्चर को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रखने पर सहमत इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड

 Reported By: IANS
 Published : May 28, 2021 04:18 pm IST,  Updated : May 28, 2021 04:18 pm IST

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने डेली मेल से कहा, "मैंने टी20 विश्व कप और एशेज सीरीज के उद्देश्य को लेकर कई बार बात की है। हम चाहते हैं कि आर्चर इसके लिए अच्छे से तैयारी करें।"  

England Cricket Board agrees to keep Jofra Archer out of the Test series against India- India TV Hindi
England Cricket Board agrees to keep Jofra Archer out of the Test series against India Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर रखने पर सहमत है। आर्चर ने कहा था कि अगस्त-सितंबर में भारत के साथ होने वाले होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से वह खुद को दूर रखना चाहते हैं ताकि टी 20 विश्व कप और एशेज सीरीज के लिए वह खुद को फिट रख सकें।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक एश्ले जाइल्स ने डेली मेल से कहा, "मैंने टी20 विश्व कप और एशेज सीरीज के उद्देश्य को लेकर कई बार बात की है। हम चाहते हैं कि आर्चर इसके लिए अच्छे से तैयारी करें।"

उन्होंने कहा, "आर्चर को कोहनी में दो अलग-अलग चोट का सामना करना पड़ा जिसके कारण वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। यह उनके लिए निराश करने वाला है।"

आर्चर ने डेली मेल के लिए अपने कॉलम में लिखा, "कोहनी के ऑपरेशन के बाद एक बात मैंने तय कर ली है कि मैं जल्दबाजी में वापसी नहीं करूंगा, क्योंकि मेरा पूरा ध्यान इस साल के अंत में इंग्लैंड के लिए टी 20 विश्व कप और एशेज में खेलना है।"

उन्होंने कहा, "ये मेरा लक्ष्य है। अगर मैं इससे पहले वापसी कर लेता हूं और भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में खेल लेता हूं, तो भी कोई दिक्कत नहीं है। अगर ऐसा नहीं होता, तो मैं बाहर बैठने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।"

गाइल्स ने कहा, "मुझे भरोसा है कि सर्जरी के बाद वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे और अपने अंदाज में वापसी करेंगे जिसके लिए वह जाने जाते हैं।"

इंग्लैंड को अभी दो जून से न्यूजीलैंड के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इसके बाद वह चार अगस्त से भारत के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल